ज़ी मीडिया ग्रुप से करीब 15 वर्षों से जुड़े वरिष्ठ PCR हेड विकास सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया है। वे जल्द एक बड़े मीडिया संस्थान में नए रोल में दिखेंगे।
विकास सिंह टेलीविज़न न्यूज़ इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं और तकनीकी से लेकर कंटेंट तक की मजबूत समझ के लिए पहचाने जाते हैं। ज़ी न्यूज़ में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अहम ब्रॉडकास्टिंग प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया और अपनी टीम के साथ मिलकर लाइव टेलीविज़न प्रोडक्शन में निरंतर उत्कृष्टता दिखाई।
इटावा (उत्तर प्रदेश) से ताल्लुक रखने वाले विकास सिंह ने शिक्षा के बाद कुछ समय तक सिविल सर्विसेस की तैयारी भी की, लेकिन जल्द ही उनका रुझान मीडिया की ओर हो गया! वे न सिर्फ PCR संचालन में माहिर हैं, बल्कि दर्शकों की पसंद और कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर भी उनकी संपादकीय पकड़ मजबूत मानी जाती है।



Users Today : 78
Users Yesterday : 256