Home » सुख-दुख » नोएडा से संचालित नेटवर्क 10 न्यूज चैनल ने अपने कर्मचारियों को नहीं दी 2 महीने की सैलरी

नोएडा से संचालित नेटवर्क 10 न्यूज चैनल ने अपने कर्मचारियों को नहीं दी 2 महीने की सैलरी

113 Views

चैनल मालिकों ने काम करने वाले कर्मचारियों की 2 महीने की सैलरी अभी तक नहीं दी। चैनल मालिकों ने ऐसी झूठी अफवाह फैलाई की चैनल बंद कर रहे हैं। लेकिन चैनल तो चल रहा है। सैलरी को लेकर अगर कोई कर्मचारी HR से पूछता है तो बोल दिया जाता है हमको नहीं पता।

इसके बावजूद भी मालिकों का कोई भी स्टेटमेंट नहीं आया है। चैनल को आगे चलना है या नहीं और सैलरी कब मिलेगी.. कुछ खबर नहीं है।

ऐसे में कर्मचारियों का घर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। चैनल वाले को क्या पता जो लोग किराए पर रहते हैं वह अपना जीवन ऐसी मुश्किल घड़ी में कैसे काट रहे हैं। लेकिन मालिकों का क्या उन्हें तो अपने ठाठ से रहना है।

मीडिया4समाचार को एक कर्मचारी द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology