Home » आवाजाही » NDTV इंडिया न्यूज चैनल में सीनियर एग्जीक्यूटिव संपादक बनीं सुचेता कुकरेती

NDTV इंडिया न्यूज चैनल में सीनियर एग्जीक्यूटिव संपादक बनीं सुचेता कुकरेती

177 Views

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025: NDTV ने सुचेता कुकरेती की नियुक्ति सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर और प्राइम टाइम एंकर, NDTV इंडिया के रूप में की है।

दो दशकों से अधिक के अनुभव वाली सुचेता कुकरेती द्विभाषी एंकर हैं, जिन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

सुचेता ने अपने करियर की शुरुआत इंडिया टीवी से की थी, जहाँ उन्होंने तीखे और विश्वसनीय एंकरिंग के ज़रिए अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2019 में उन्होंने रिपब्लिक भारत जॉइन किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक सुचेता को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology