Home » सुख-दुख » एनडीटीवी 24×7 में महिला पत्रकार के साथ हुई बड़ी वारदात,ऑफिस से घर लौट रही थी महिला पत्रकार

एनडीटीवी 24×7 में महिला पत्रकार के साथ हुई बड़ी वारदात,ऑफिस से घर लौट रही थी महिला पत्रकार

148 Views

नोएडा। राजधानी से सटे नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एनडीटीवी 24×7 की सीनियर प्रोड्यूसर का देर रात दो युवकों ने पीछा किया और उनकी कार की विंडस्क्रीन तोड़ दी। घटना शुक्रवार करीब 12:45 बजे की है, जब पत्रकार नोएडा सेक्टर-129 स्थित ऑफिस से दिल्ली के वसंत कुंज स्थित अपने घर लौट रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, दो युवक लगातार उनकी कार का पीछा करते रहे और कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उनकी कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने कार की विंडस्क्रीन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

पत्रकार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है।

यह घटना फिर एक बार महिलाओं की सुरक्षा और रात के समय सड़क पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology