Home » टीवी » नोएडा से लॉन्च होने जा रहा नया राष्ट्रीय चैनल “NEWS TV INDIA”,मैनेजिंग डायरेक्टर केशर सिंह राठौड़ ने दी जानकारी

नोएडा से लॉन्च होने जा रहा नया राष्ट्रीय चैनल “NEWS TV INDIA”,मैनेजिंग डायरेक्टर केशर सिंह राठौड़ ने दी जानकारी

313 Views

दिल्ली।
मीडिया जगत में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बहुत जल्द “NEWS TV INDIA” नामक राष्ट्रीय समाचार स्तर पर सेटेलाइट चैनल लॉन्च होने जा रहा है। जो टाटा प्ले , एयरटेल डीटीएच और मेजर केबल पर उपलब्ध होगा। चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री केसर सिंह राठौड़ ने बताया कि “NEWS TV INDIA” का उद्देश्य आम जनता की आवाज़ बनना और सच्चाई को निर्भीकता से देश के सामने लाना है।

उन्होंने कहा कि चैनल पूरी तरह से निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को समर्पित रहेगा। हमारा मकसद सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन मुद्दों को सामने लाना है जो आम नागरिक के जीवन से सीधे जुड़े हैं। “NEWS TV INDIA” देश के हर वर्ग की आवाज़ को मंच देने का काम करेगा — चाहे वह किसान हो, विद्यार्थी, महिला या व्यापारी।

चैनल हेड श्री मितिलेश सिन्हा ने बताया कि “NEWS TV INDIA” अपने आधुनिक दृष्टिकोण और सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को एक नया अनुभव देगा। दिल्ली स्थित चैनल का अत्याधुनिक स्टूडियो नवीनतम प्रसारण तकनीक से सुसज्जित है, जो दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाली खबरें और आकर्षक विजुअल अनुभव प्रदान करेगा।

यह चैनल 24 घंटे देशभर की ताज़ा और सच्ची खबरें प्रसारित करेगा, जिनमें राजनीति, समाज, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़ी खबरें प्रमुख रूप से शामिल होंगी। चैनल से देश के अनुभवी पत्रकारों और प्रसिद्ध एंकरों की टीम जुड़ चुकी है, जो हर खबर को निष्पक्ष और जिम्मेदार दृष्टिकोण से पेश करेगी।

साथ ही, “NEWS TV INDIA” अपनी डिजिटल मौजूदगी को भी मजबूत बना रहा है ताकि दर्शक इसे यूट्यूब, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी देख सकें।

मैनेजिंग डायरेक्टर श्री केसर सिंह राठौड़ ने बताया कि चैनल की लॉन्चिंग तिथि बहुत जल्द घोषित की जाएगी। “NEWS TV INDIA” के आगमन से मीडिया जगत में एक नई दिशा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की उम्मीद जताई जा रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology