Home » टीवी » नोएडा से लॉन्च होने जा रहें राष्ट्रीय चैनल “NEWS TV INDIA” में मिथिलेश सिन्हा को चैनल हेड की कमान व केशर सिंह राठौड़ होंगे मैनेजिंग डायरेक्टर

नोएडा से लॉन्च होने जा रहें राष्ट्रीय चैनल “NEWS TV INDIA” में मिथिलेश सिन्हा को चैनल हेड की कमान व केशर सिंह राठौड़ होंगे मैनेजिंग डायरेक्टर

768 Views

मीडिया जगत में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बहुत जल्द “NEWS TV INDIA” नामक राष्ट्रीय समाचार स्तर पर सेटेलाइट चैनल लॉन्च होने जा रहा है। जो टाटा प्ले , एयरटेल डीटीएच और मेजर केबल पर उपलब्ध होगा। चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री केसर सिंह राठौड़ हैं वही चैनल हेड मिथिलेश सिन्हा होंगे

जल्द ही चैनल में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू होने वाली हैं जिसको लेकर चैनल प्रबंधन लगातार तैयारियों में लगा हुआ हैं एडिटोरियल से लेकर हर डिपार्टमेंट में भर्ती की जाएगी

यह चैनल 24 घंटे देशभर की ताज़ा और सच्ची खबरें प्रसारित करेगा, जिनमें राजनीति, समाज, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़ी खबरें प्रमुख रूप से शामिल होंगी। चैनल से देश के अनुभवी पत्रकारों और प्रसिद्ध एंकरों की टीम जुड़ चुकी है, जो हर खबर को निष्पक्ष और जिम्मेदार दृष्टिकोण से पेश करेगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology