Home » टीवी » शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट में साधना ग्रुप के चेयरमैन व धोखाधड़ी के आरोपी राकेश कुमार गुप्ता ने डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट में साधना ग्रुप के चेयरमैन व धोखाधड़ी के आरोपी राकेश कुमार गुप्ता ने डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

146 Views

शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड ने जानकारी दी है कि कंपनी के गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक (Non-Executive & Non-Independent Director) राकेश कुमार गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 31 अक्टूबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा।

कंपनी ने बताया कि यह फैसला नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश के बाद लिया गया है।

राकेश कुमार गुप्ता ने अपने काम की व्यस्तता को इस्तीफे का कारण बताया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इस निर्णय के पीछे कोई अन्य कारण नहीं है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार गुप्ता कंपनी की निदेशक उर्मिल गुप्ता के रिलेटिव हैं।

गौरतलब है कि शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड टेलीविजन चैनल शुरू करने और ब्रॉडकास्ट से जुड़ा व्यवसाय करती है। कंपनी न्यूज, म्यूजिक, सीरियल्स और अन्य कार्यक्रमों के उत्पादन और प्रसारण के साथ-साथ विज्ञापन एजेंसी के रूप में भी काम करती है। यह विज्ञापनदाताओं को रेडियो, टीवी, अखबार, पत्रिकाओं और अन्य माध्यमों पर प्रचार सेवाएं प्रदान करती है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology