Home » टीवी » आशीष सहगल को मिली इस मीडिया संस्थान में ये दो बड़ी जिम्मेदारियां,कार्यभार संभाला

आशीष सहगल को मिली इस मीडिया संस्थान में ये दो बड़ी जिम्मेदारियां,कार्यभार संभाला

91 Views

आशीष सहगल ने Media4samachar से बातचीत में  बताया कि उन्होंने टाइम्स टीवी नेटवर्क के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और टाइम्स मीडिया & एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर (CGO) का पद संभाल लिया है। वह द टाइम्स ग्रुप के ग्रुप CEO एन. सुब्रमणियन के मार्गदर्शन में काम करेंगे।

कंपनी में जुड़ते हुए सहगल ने लिखा, “मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि मुझे टाइम्स टीवी नेटवर्क का CEO और टाइम्स मीडिया & एंटरटेनमेंट का CGO बनाया गया। मैं एमडी विनीत जैन और एन. सुब्रमणियन का आभार मानता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। अब मेरा फोकस ग्रुप की ग्रोथ बढ़ाने, नए आइडियाज पर काम करने और इंडस्ट्री को आगे ले जाने पर रहेगा। नई मंजिलों और बड़े सपनों की ओर बढ़ने का समय है।”

CEO के रूप में सहगल पूरे नेटवर्क की रणनीति, ग्रोथ और टीवी चैनलों की मजबूती पर काम करेंगे। वहीं CGO की भूमिका में वह नए बिजनेस अवसर खोजेंगे, पार्टनरशिप बढ़ाएंगे और टाइम्स ग्रुप की भविष्य की ग्रोथ स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाएंगे।

आशीष सहगल मीडिया इंडस्ट्री के अनुभवी चेहरे हैं और 30 साल से ज्यादा समय से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह पिछले 14 साल से CXO लेवल पर रहे हैं। टाइम्स ग्रुप में आने से पहले वह करीब 20 साल ज़ी एंटरटेनमेंट में रहे, जहां वह ब्रॉडकास्ट और डिजिटल के चीफ ग्रोथ ऑफिसर थे और 50+ टीवी चैनलों, ZEE5, इंटरनेशनल मार्केट्स और गवर्नमेंट व ब्रांड सॉल्यूशंस का नेतृत्व कर रहे थे।

स्टार इंडिया में उन्होंने स्टार गोल्ड लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई थी और टीवी सेल्स मॉडल बदलने वाले कई इनोवेशन भी किए। इससे पहले Buena Vista Television में काम करते हुए उन्होंने ESPN और Hallmark चैनल भारत में लॉन्च कराने में योगदान दिया। यही नहीं, वह टाइम्स ग्रुप की टीम का भी हिस्सा थे जिसने देश का पहला FM रेडियो चैनल लॉन्च किया था।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology