Home » टीवी » प्रसार भारती के “चेयरमैन” नवनीत सहगल के इस्तीफे पर आखिर चुप्पी क्यों,इस्तीफा व्यतिगत कारणों से हुआ या कोई दबाव था ?

प्रसार भारती के “चेयरमैन” नवनीत सहगल के इस्तीफे पर आखिर चुप्पी क्यों,इस्तीफा व्यतिगत कारणों से हुआ या कोई दबाव था ?

246 Views

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) नवनीत कुमार सहगल ने प्रसार भारती के चेयरमैन पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। ऐसी चर्चा है। सहगल 16 मार्च 2024 को प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे, लेकिन नियुक्ति के केवल आठ महीने बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया।

इस्तीफे के कारण पर चुप्पी

मंत्रालय द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बावजूद ना सहगल की ओर से कोई सार्वजनिक बयान आया है और ना ही प्रसार भारती ने कारण स्पष्ट किया है। अंदरखाने में यह नई चर्चा का विषय है कि क्या यह इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों से हुआ है या संगठन के भीतर किसी असहमति या दबाव का परिणाम है।

मीडिया4समाचार आगे भी इस मामले पर नज़र रखेगा और आधिकारिक बयान आते ही अपडेट प्रकाशित करेगा।

मार्च 2024 में चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने संगठनात्मक सुधार, दीर्घकालिक रणनीति और सरकारी प्रसार तंत्र को अधिक आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाने जैसे मुद्दों पर काम शुरू किया था। लेकिन उनके कार्यकाल के अचानक समाप्त होने के कारणों पर अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के यह अधिकारी राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। प्रधान सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव एमएसएमई, ऊर्जा विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख भूमिकाएँ निभाई। लगभग 35 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद सहगल सेवानिवृत्त हुए थे।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology