पंजाबी ब्रॉडकास्टर GTC नेटवर्क ने अपने तीन प्रमुख चैनलों — GTC पंजाबी, GTC न्यूज़ और Punjabi Shorts — के दुनिया भर में लॉन्च का दावा किया है. नेटवर्क ने इसे एक “AI-फर्स्ट” पहल बताया है, जो खबरों और मनोरंजन दोनों को एक साथ, मल्टी-प्लेटफॉर्म पर पेश करेगी.
GTC नेटवर्क के प्रमुख रविंद्र नारायण ने बताया कि GTC नेटवर्क के AI-फर्स्ट अप्रोच की वजह से इन तीनों चैनलों को एक साथ वैश्विक स्तर पर लॉन्च करना संभव हो पाया है. पोस्ट में कहा गया कि दर्शक इन चैनलों को टीवी, मोबाइल, सेट-टॉप बॉक्स और लैपटॉप सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं, जो नेटवर्क की मल्टी-स्क्रीन और डिजिटल विस्तार रणनीति को दर्शाता है. नेटवर्क ने अपने कंटेंट को एक वाइड-फॉर्मेट पंजाबी कंटेंट पैकेज के रूप में पेश किया है.
गौरतलब है कि रविंद्र नारायण इससे पहले PTC नेटवर्क में प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. और अब उनकी टीम में अलग-अलग चैनल से लोग जुड़े है. News State Punjab से भी 3-4 लोगों ने साथ छोड़कर GTC के साथ नई शुरूआत की है..






Users Today : 76
Users Yesterday : 603