Home » टीवी » क्या इस मीडिया संस्थान से जुड़ने जा रहे हैं संपादक सौरभ द्विवेदी ?

क्या इस मीडिया संस्थान से जुड़ने जा रहे हैं संपादक सौरभ द्विवेदी ?

170 Views

वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बारे में खबर है कि वह जल्द ही ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) समूह के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, यहां वह जनसत्ता और यूट्यूब के साथ-साथ इवेंट्स की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इस खबर की पुष्टि के लिए मीडिया4samachar ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनंत गोयनका और सौरभ द्विवेदी से संपर्क किया हैं

बता दें कि सौरभ द्विवेदी ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में पिछले दिनों अपनी करीब 12 साल पुरानी पारी को विराम दे दिया था। यहां वह इस समूह के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) और ‘इंडिया टुडे’ (हिंदी) में एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

इसके बाद से ही सौरभ द्विवेदी की नई पारी को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि वह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह जॉइन कर सकते हैं।

बता दें कि सौरभ द्विवेदी मूलरूप से उत्तर प्रदेश में उरई के रहने वाले हैं। कानपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और फिर यहीं बस गए। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका आगाज 2007 में स्टार न्यूज के साथ इंटर्नशिप से हुआ। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ वक्त तक एक एस्ट्रो शो में काम किया और फिर ‘टाइम्स‘ समूह से जुड़ गए।

‘नवभारत टाइम्स’ में करीब तीन साल पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने के बाद सौरभ ने न्यूज एडिटर के रूप में ‘भास्कर‘ समूह का दामन थामा और यहां से उनकी सीधे ‘इंडिया टुडे‘ ग्रुप में एंट्री हुई, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology