Home » टीवी » राष्ट्रपति के संदेश व गणतंत्र दिवस परेड की रीच बढ़ाने को लेकर सरकार की टीवी चैनलों व संपादकों से अपील

राष्ट्रपति के संदेश व गणतंत्र दिवस परेड की रीच बढ़ाने को लेकर सरकार की टीवी चैनलों व संपादकों से अपील

146 Views

केंद्र सरकार ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा है कि वे 25 और 26 जनवरी को होने वाले अहम राष्ट्रीय कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के फीड के जरिए दिखाएं

केंद्र सरकार ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा है कि वे 25 और 26 जनवरी को होने वाले अहम राष्ट्रीय कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के फीड के जरिए दिखाएं, ताकि दिव्यांग दर्शकों को भी पूरी जानकारी आसानी से मिल सके।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 25 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान ‘डीडी भारती’ और ‘डीडी न्यूज’ पर सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) की सुविधा उपलब्ध रहेगी और यह प्रसारण संदेश के अंत तक जारी रहेगा।

वहीं 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस परेड की कमेंट्री सुबह 9:30 बजे से डीडी न्यूज़ पर सांकेतिक भाषा के साथ दिखाई जाएगी। यह सुविधा भी पूरे कार्यक्रम के खत्म होने तक जारी रहेगी।

मंत्रालय ने साफ किया है कि ‘डीडी भारती’ और ‘डीडी न्यूज’ कr यह फीड सभी टीवी चैनलों को मुफ्त में उपलब्ध करायी जाएगी। सरकार ने सभी चैनलों से अपील की है कि वे इसी फीड के जरिए राष्ट्रपति के संदेश और गणतंत्र दिवस परेड का लाइव टेलीकास्ट करें। इसमें साइन लैंग्वेज के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी में क्लोज्ड कैप्शन भी होंगे।

सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद यह है कि दिव्यांग लोग भी इन राष्ट्रीय आयोजनों को आसानी से देख और समझ सकें और कोई भी नागरिक इससे वंचित न रहे।

इस आदेश की जानकारी इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन, अन्य न्यूज ब्रॉडकास्टर्स संगठनों के साथ-साथ प्रसार भारती, दूरदर्शन और डीडी न्यूज के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology