Home » टीवी » ‘प्रसार भारती’ के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पती पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित

‘प्रसार भारती’ के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पती पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित

92 Views

‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) शशि शेखर वेम्पती को मीडिया के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र शशि शेखर वेम्पती ने जून 2017 में प्रसार भारती के सीईओ का पद संभाला था और उन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।

वेम्पती प्रसार भारती के इतिहास में सबसे कम उम्र के सीईओ रहे। इसके साथ ही वह वर्ष 1997 में संस्था की स्थापना के बाद पहले ऐसे प्रमुख बने, जो सिविल सेवा से नहीं आए थे।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अगस्त 2017 से मई 2019 तक राज्यसभा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाई।

प्रसार भारती में नियुक्ति से पहले शशि शेखर वेम्पती लंबे समय तक ‘इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज’ से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने डिजिटल न्यूज स्टार्टअप ‘नीति डिजिटल’ का नेतृत्व भी किया।

वर्ष 2024 में वेम्पती को ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) के बोर्ड में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में शामिल किया गया।

इसके अलावा, वह कई राष्ट्रीय संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं। इनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार शीर्ष सलाहकार समिति के चेयरपर्सन के रूप में उनकी भूमिका भी शामिल है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology