Home » टीवी » NDTV इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अखिलेश शर्मा ने पूरे किए 23 साल: Media4samachar से बातचीत में साक्षा किया अपना सफर

NDTV इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अखिलेश शर्मा ने पूरे किए 23 साल: Media4samachar से बातचीत में साक्षा किया अपना सफर

67 Views

नई दिल्ली: भारतीय टीवी मीडिया जगत के जाने-माने हस्ताक्षर और ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) के मैनेजिंग एडिटर अखिलेश शर्मा ने इस संस्थान के साथ अपने सफर के 23 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर उन्होंने Media4samachar से बातचीत पर जानकारी साझा कर अपनी टीम और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।

​मैनेजिंग एडिटर के रूप में एक मार्गदर्शक की भूमिका

​एनडीटीवी में मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत अखिलेश शर्मा न केवल चैनल की संपादकीय नीतियों को दिशा दे रहे हैं, बल्कि अपनी टीम के लिए एक अभिभावक और मार्गदर्शक के रूप में भी पहचाने जाते हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि कहानियों, अनुभवों और एक परिवार जैसी टीम के साथ बिताया गया सफर रहा है।”

बीबीसी से एनडीटीवी तक: तीन दशक का सफर

​अखिलेश शर्मा की पत्रकारिता का कैनवास बहुत विस्तृत है। उनके पास 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें से पिछले दो दशक से अधिक का समय उन्होंने एनडीटीवी को समर्पित किया है।

अंतरराष्ट्रीय अनुभव: एनडीटीवी से पहले उन्होंने लंदन में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में डेस्क एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
​संसदीय रिपोर्टिंग के विशेषज्ञ: राजनीति, सरकार और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी पकड़ को पत्रकारिता जगत में बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता है।

करियर ग्राफ: वह ‘आजतक’ में विशेष संवाददाता, ‘बीबीसी हिन्दी’ टीवी में संवाददाता और ‘दैनिक भास्कर’ के दिल्ली ब्यूरो में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।
​संतुलन और तथ्यों को प्राथमिकता
​एक मैनेजिंग एडिटर के तौर पर उनकी सबसे बड़ी खूबी खबरों में संतुलन और तथ्यों की शुद्धता बनाए रखना है। उन्होंने भारतीय टीवी पत्रकारिता के कई दौर देखे हैं—तकनीक के बदलने से लेकर दर्शकों की बदलती पसंद तक, लेकिन उनकी रिपोर्टिंग की गंभीरता आज भी वही है।
​अखिलेश शर्मा ने 1994 में IIMC से डिप्लोमा करने के बाद इस क्षेत्र में कदम रखा था और बाद में कार्डिफ विश्वविद्यालय (UK) से भी उच्च शिक्षा प्राप्त की।

Media4samachar की पूरी टीम वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा जी को उनके इस शानदार और प्रेरक सफर के लिए ढेरों बधाई और मंगलकामनाएं देती है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology