Home » टीवी » ‘डीडी फ्री डिश’ पर खाली स्लॉट के लिए प्रसार भारती ने के न्यूज,FM न्यूज चैनल सहित इन पांच चैनलों को दी जगह

‘डीडी फ्री डिश’ पर खाली स्लॉट के लिए प्रसार भारती ने के न्यूज,FM न्यूज चैनल सहित इन पांच चैनलों को दी जगह

65 Views

प्रसार भारती ने डीडी फ्रीडिश (DD Free Dish) के खाली स्लॉट्स के लिए मिड-ईयर ई-ऑक्शन के जरिए पांच टीवी चैनलों को स्लॉट आवंटित किया है। ये स्लॉट्स 1 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 31 मार्च 2026 तक वैध रहेंगे।

इस ऑक्शन का मकसद फ्री-टू-एयर DTH प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध खाली क्षमता को इस्तेमाल में लाना और उससे राजस्व उत्पन्न करना था।

MPEG-2 कैटेगरी में दो चैनलों- GTC Punjabi और Movieplex को स्लॉट मिले। वहीं, MPEG-4 कैटेगरी में तीन न्यूज चैनलों- North East Live, FM News और K News India को स्लॉट आवंटित किए गए।

ये मिड-ईयर ई-ऑक्शन नियमित वार्षिक ऑक्शन के अलावा आयोजित किए गए थे ताकि खाली स्लॉट्स को प्रो-राटा आधार पर भरा जा सके और प्लेटफॉर्म का पूरा इस्तेमाल किया जा सके।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology