विवेक त्रिपाठी-
राजस्व परिषद में तैनात यूपी कैडर के आईएएस अफसर अभय सिंह की मां रेखा सिंह ने मकान पर कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राजस्व परिषद के अध्यक्ष से शिकायत की है.
रेखा सिंह का आरोप है उनके बेटे अभय सिंह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मकान पर कब्जा कर रखा है. रेखा सिंह के मुताबिक अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ चित्तौड़गढ़ स्थित आवास आए और गाली-गलौज, मारपीट की. जान से मारने की धमकी दी और मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले.
रेखा सिंह का आरोप है कि जान बचाने के लिए उन्हें खुद को कमरे में बंद करना पड़ा. आईएएस बेटे अभय सिंह के मानसिक उत्पीड़न से उन्हें घर छोड़ना पड़ा.. रेखा सिंह ने कहा उनके पास उत्पीड़न और धमकाने के मैसेज, ऑडियो-वीडियो सबूत भी हैं..
राजस्व परिषद अध्यक्ष ने रेखा सिंह की शिकायत को प्रमुख सचिव नियुक्ति को भेजा है. नियुक्ति विभाग ने अभय सिंह से उनका पक्ष मांगा है.
अभय सिंह वर्ष 2007 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अफसर हैं. उनका नाम खनन घोटाले में आ चुका है. बुलंदशहर में डीएम रहते हुए सीबीआई ने उनके आवास पर छापा मारा था.. छापेमारी में 50 लाख रुपए कैश मिले थे..





Users Today : 50
Users Yesterday : 139