जी एंटरटेनमेंट ने लंबे समय के विकास और कमाई के नए स्रोत मजबूत करने के लिए लीडरशिप स्तर पर एक अहम फैसला लिया है। मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका ने विज्ञापन कारोबार को नई रफ्तार देने के मकसद से एक नई नियुक्ति का ऐलान किया है।
पुनीत गोयनका के मुताबिक, कंपनी लगातार ऐसे ठोस और व्यावहारिक कदम उठा रही है, जिनसे बिजनेस और टीम दोनों मजबूत हों। उन्होंने कहा कि विज्ञापन से होने वाली कमाई बढ़ाना कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी रणनीति के तहत संदीप मेहराेत्रा को 3 फरवरी 2026 से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर – ऐडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई भूमिका में संदीप मेहराेत्रा टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स के विज्ञापन कारोबार को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ाएंगे। उनका फोकस ऐसे समाधान तैयार करने पर होगा, जिनसे विज्ञापनदाताओं को साफ और ठोस नतीजे मिल सकें। वह सीधे पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे।
पुनीत गोयनका ने कहा कि संदीप मेहराेत्रा को विज्ञापन और कमाई बढ़ाने के क्षेत्र में तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने सेल्स सिस्टम को आधुनिक बनाने, नए कमाई मॉडल तैयार करने और इंटीग्रेटेड मार्केट रणनीतियों पर लंबे समय तक काम किया है। उनकी नियुक्ति से कंपनी का विज्ञापन रेवेन्यू सिस्टम ज्यादा मजबूत और भविष्य के लिए तैयार होगा।
संदीप मेहराेत्रा के पास कुल 31 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने कई कंज्यूमर बिजनेस में पारंपरिक सेल्स मॉडल को क्लाइंट-केंद्रित और नतीजों पर आधारित सिस्टम में बदला है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मजबूत करने और लंबे समय की ब्रांड पार्टनरशिप बनाने में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
कंपनी ने साफ किया है कि लक्ष्मी शेट्टी पहले की तरह ऐडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू (ब्रॉडकास्ट और डिजिटल) के हेड की भूमिका निभाती रहेंगी और अब वह संदीप मेहराेत्रा को रिपोर्ट करेंगी। यह नई व्यवस्था टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ग्रोथ को तेज करने और कामकाज में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है।
पुनीत गोयनका ने कहा कि यह नियुक्ति कंपनी की लीडरशिप टीम को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है, ताकि आने वाले समय में बिजनेस ग्रोथ के साथ-साथ सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए ज्यादा वैल्यू तैयार की जा सके।





Users Today : 49
Users Yesterday : 139