Home » आवाजाही » Media4samachar की खबर पर लगी मुहर,आजतक न्यूज चैनल के साथ वरिष्ठ पत्रकार संत प्रसाद राय ने शुरू की नई पारी,मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Media4samachar की खबर पर लगी मुहर,आजतक न्यूज चैनल के साथ वरिष्ठ पत्रकार संत प्रसाद राय ने शुरू की नई पारी,मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

100 Views

नई दिल्ली: मीडिया जगत की विश्वसनीय वेबसाइट Media4samachar ने जिस खबर की घोषणा पहले ही कर दी थी, आज उस पर आधिकारिक मुहर लग गई है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार संत प्रसाद राय ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन कर लिया है।
​चैनल के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, आउटपुट विभाग में उनकी भूमिका बेहद प्रभावशाली होगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही Media4samachar ने अपने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी साझा की थी कि संत प्रसाद जल्द ही इस बड़े मीडिया समूह का हिस्सा बन सकते हैं।

शानदार रहा है अब तक का सफर

ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले संत प्रसाद राय को टेलीविजन न्यूज का ‘रणनीतिकार’ माना जाता है।
​पिछला अनुभव: इससे पहले वे ‘एबीपी न्यूज’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज एंड प्रॉडक्शन) थे।
​TV9 की सफलता: ‘TV9 भारतवर्ष’ में बतौर मैनेजिंग एडिटर उनके कार्यकाल को काफी सफल माना जाता है।
​अन्य संस्थान: वे ‘इंडिया टीवी’, ‘ज़ी मीडिया’ और ‘न्यूज24’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर चुके हैं।

बक्सर से निकलकर बनाया बड़ा मुकाम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षित और बिहार के बक्सर के मूल निवासी संत प्रसाद ने अपने करियर की नींव ‘ऑल इंडिया रेडियो’ से रखी थी। ईटीवी यूपी और सहारा समय के सफर के बाद उन्होंने मुख्यधारा के नेशनल न्यूज चैनलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

*Media4samachar की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार संत प्रसाद को नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं बधाई*

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology