Home » जॉब » सभी डीटीएच पर लॉन्च होने जा रहें राष्ट्रीय न्यूज चैनल न्यूज टीवी इंडिया में एंकर्स से लेकर विभिन्न पदों पर वेकेंसी

सभी डीटीएच पर लॉन्च होने जा रहें राष्ट्रीय न्यूज चैनल न्यूज टीवी इंडिया में एंकर्स से लेकर विभिन्न पदों पर वेकेंसी

188 Views

 

देश के उभरते हुए राष्ट्रीय सैटेलाइट न्यूज़ चैनल न्यूज़ टीवी इंडिया (News Tv India) जल्द ही सभी प्रमुख DTH प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होने जा रहा है। चैनल के विस्तार और मज़बूत टीम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

एडिटर इन चीफ & CEO मिथिलेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनल में मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए शानदार अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

मिथिलेश सिन्हा के अनुसार चैनल में एंकर कम प्रोड्यूसर, आउटपुट प्रोड्यूसर, रनडाउन प्रोड्यूसर, टिकर, वीडियो एडिटर, पीसीआर और असाइनमेंट डेस्क जैसे कई पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि न्यूज़ टीवी इंडिया बहुत जल्द सभी बड़े DTH प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च होने वाला है और इसके लिए एक मजबूत और प्रोफेशनल टीम तैयार की जा रही है।

यदि आप मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के इच्छुक हैं, तो अपना रिज्यूमे newstvindiahr@gmail.com पर भेज सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर 9716882119 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

जॉब लोकेशन: दिल्ली

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology