Home » आवाजाही » वरिष्ठ पत्रकार Siddharth झा शुरू हो रहे इस चैनल की संभालेंगे कमान,हेड की भूमिका में आएंगे नजर

वरिष्ठ पत्रकार Siddharth झा शुरू हो रहे इस चैनल की संभालेंगे कमान,हेड की भूमिका में आएंगे नजर

92 Views

 

आयुष नेक्स्ट चैनल से जुड़ी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि ITRA द्वारा “आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क” के नाम से एक सैटेलाइट चैनल शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस चैनल के माध्यम से आयुष से जुड़े कार्यक्रमों, शोध और गतिविधियों का प्रसारण किया जाएगा। सिद्धार्थ झा इस परियोजना में प्रोडक्शन हेड – कमीशंड प्रोग्राम के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

AIIA में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

इससे पहले सिद्धार्थ झा आयुष मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली में लगभग साढ़े तीन वर्षों तक जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से मीडिया और जनसामान्य तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मीडिया जगत में 22 वर्षों का अनुभव

सिद्धार्थ झा को मीडिया और संचार क्षेत्र में करीब 22 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आकाशवाणी, दूरदर्शन न्यूज़, लोकसभा टीवी और संसद टीवी में लंबे समय तक कार्य किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।

पत्रकारिता की पढ़ाई और लेखन में सक्रियता

साल 2005 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में मास्टर्स करने के बाद से वे लगातार पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे एक सक्रिय कॉलमिस्ट के रूप में कई समाचार पत्रों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी लेखनी के माध्यम से योगदान देते रहे हैं।

आयुष नेक्स्ट को मिल सकती है नई दिशा

माना जा रहा है कि पत्रकारिता और आयुष क्षेत्र से जुड़े उनके अनुभव और ज्ञान के चलते आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क को नई दिशा और ऊंचाइयाँ मिलेंगी। उनके नेतृत्व में इस चैनल के माध्यम से आयुष से जुड़ी जानकारी अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुँच सकेगी।

 

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology