Home » टीवी » न्यूज इंडिया चैनल से आउटपुट हेड रोहित पुनेठा ने चैनल से दिया इस्तीफा

न्यूज इंडिया चैनल से आउटपुट हेड रोहित पुनेठा ने चैनल से दिया इस्तीफा

173 Views

नई दिल्ली। टीवी पत्रकारिता जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। रोहित पुनेठा ने ‘न्यूज इंडिया’ से बतौर आऊटपुट हेड अपनी पूरी टीम के साथ चैनल से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनकी अगली पारी क्या होगी, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे मीडिया इंडस्ट्री में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। रोहित पुनेठा ने न्यूज इंडिया चैनल कुछ समय पहले ही ज्वाइन किया था लेकिन अचानक टीम के साथ इस्तीफा देने से मीडिया इंडस्ट्री में तमाम चर्चाएं तेज हो गई हैं

Media4samachar से बातचीत में रोहित पुनेठा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि किया हैं

रोहित पुनेठा ‘इंडिया न्यूज नेशनल’ में आउटपुट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में इस पद पर प्रमोट किया गया था। दिल्ली में रहते हुए वह आउटपुट डिपार्टमेंट की कमान संभाल रहे थे और चैनल की कंटेंट स्ट्रेटेजी में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी। इससे पहले वह इसी संस्थान में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

अगर उनके करियर की बात करें, तो रोहित पुनेठा ने साल 2008 में देहरादून से ‘टीवी100’ के साथ टीवी पत्रकारिता में अपने सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘साधना न्यूज़’, ‘टोटल न्यूज़’, ‘न्यूज एक्सप्रेस’ और ‘आजतक’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है।
मीडिया इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक मजबूत और अनुभवी कंटेंट लीडर के रूप में रही है। ऐसे में उनका पूरी टीम के साथ अचानक इस्तीफा देना कई सवाल खड़े करता है।

फिलहाल सभी की नजरें उनकी अगली पारी पर टिकी हुई हैं—क्या वह किसी बड़े मीडिया हाउस से जुड़ेंगे या अपना नया प्लेटफॉर्म शुरू करेंगे, यह आने वाला समय ही बताएगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology