Home » टीवी » TV Media: देश के 2 बड़े चैनल,देश के 3 बड़े एंकर्स को लेकर हलचल तेज

TV Media: देश के 2 बड़े चैनल,देश के 3 बड़े एंकर्स को लेकर हलचल तेज

88 Views

TV Media: मीडिया इंडस्ट्री में पत्रकारों की आवाजाही आम बात है। लेकिन बड़े चैनलों के सीनियर एंकर्स जो संपादक की भूमिका में हैं उनके Switch करने की खबर, हलचल जरूर पैदा करती है।

सबसे पहले बात टाइम्स नाउ नवभारत के Consulting Editor सुशांत सिन्हा की। सुशांत सिन्हा पिछले कुछ दिनों से न्यूज की पाठशाला से गायब दिखाई दे रहे हैं। ट्वीटर पर भी उन्होंने आने वाले दिनों में कुछ बड़ी हलचल के संकेत दिए हैं। मीडिया के गलियारों में हल्ला है कि सुशांत सिन्हा अपनी टीम के साथ न्यूज18 इंडिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

दूसरी खबर न्यूज18 इंडिया से आ रही है। हलचल ये भी है कि सुशांत सिन्हा न्यूज18 इंडिया में रात 9 बजे का शो करेंगे और चैनल के एडिटर और सौ बात की एक बात के होस्ट, किशोर अजवाणी लाव लश्कर के साथ टाइम्स नाउ नवभारत का दामन थामेंगे, हालांकि इसकी भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

तीसरी खबर भी न्यूज18 से ही है। चैनल के एंकर और देश नहीं झुकने देंगे के होस्ट अमन चोपड़ा को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक अमन चोपड़ा भी जल्द एक बड़े चैनल का हिस्सा बन सकते हैं।

जाहिर है देश को बड़े चैनल और 3 बड़े एंकर्स को लेकर हलचल तेज है। ऐसे में मीडिया गुरु कुछ ही दिनों में तस्वीर साफ होने का दावा कर रहे हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology