लखनऊ से संचालित मीडिया प्लेटफॉर्म ATAL TV ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 1 लाख (100K) सब्सक्राइबर्स और 5 करोड़ (50 Million) से अधिक व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह चैनल ग्राउंड रिपोर्टिंग और जमीनी मुद्दों की निष्पक्ष कवरेज के लिए जाना जाता है और दर्शकों के बीच एक भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
हर मुद्दे की जमीनी रिपोर्टिंग पर फोकस
ATAL TV लगातार समाज, राजनीति, प्रशासन, विकास और आम जनता से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को कवर करता आ रहा है। चैनल की खासियत इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है, जिसमें वास्तविक स्थिति को सीधे जनता के बीच जाकर पेश किया जाता है।
दर्शकों के अनुसार, चैनल की रिपोर्टिंग सरल, स्पष्ट और जमीनी हकीकत से जुड़ी होती है, जिसकी वजह से इसकी विश्वसनीयता तेजी से बढ़ी है।
आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों को देखते हुए ATAL TV ने अपनी टीम का विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। चैनल ने विशेष रूप से मेहनती और जमीनी स्तर पर काम करने वाले रिपोर्टर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
चैनल का उद्देश्य चुनावी कवरेज को और अधिक मजबूत और व्यापक बनाना है, ताकि हर क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर दर्शकों तक पहुंच सके।

रिपोर्टर के लिए अवसर
ATAL TV उन युवाओं को अवसर देना चाहता है जो पत्रकारिता में रुचि रखते हैं और ग्राउंड रिपोर्टिंग में काम करने की क्षमता रखते हैं। चयनित उम्मीदवारों को चुनावी कवरेज, ग्राउंड स्टोरी और स्थानीय रिपोर्टिंग का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। यदि आप अटल टीवी की टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो दिए गए नंबर +91 90444 53223 पर तुरंत संपर्क करें!



Users Today : 8
Users Yesterday : 256