Home » Uncategorized » ‘Zee मीडिया’ समूह की कंपनी में नौकरी का मौका,असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्तियां

‘Zee मीडिया’ समूह की कंपनी में नौकरी का मौका,असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्तियां

222 Views

मीडिया और डिजिटल न्यूज इंडस्ट्री में करियर बनाने की तैयारी कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। ‘इंडियाडॉटकॉम डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड’ (IndiaDotcom Digital Private Limited), जो ‘ज़ी मीडिया’ (Z Media) समूह का हिस्सा है, ने नोएडा स्थित अपने कार्यालय के लिए कई पदों पर भर्तियों की घोषणा की है।

कंपनी ने सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर, सीनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर (सोशल मीडिया), वीडियो एडिटर, मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, ग्राफिक डिजाइनर, एसोसिएट प्रोड्यूसर, प्रोड्यूसर, असिस्टेंट प्रोड्यूसर और रिसर्चर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भर्तियां न्यूज आउटपुट डेस्क, न्यूज आउटपुट प्रोडक्शन, न्यूज इनपुट असाइनमेंट डेस्क, रिसर्च और एंकरिंग से जुड़े विभागों में की जाएंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया, वीडियो और ग्राफिक्स टीम के लिए भी योग्य उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है।

कंपनी के अनुसार उम्मीदवारों के पास मीडिया या न्यूज रूम का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। साथ ही न्यूज रूम संचालन की अच्छी समझ, रचनात्मक सोच, सकारात्मक कार्यशैली और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स को प्राथमिकता दी जाएगी। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खास माना जा रहा है जो डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रोडक्शन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और न्यूज ऑपरेशंस के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSevIZsGcEiXkp4Ao_xCKdkXfQr4KQFh8uJWGkt_5xeOdAMIzQ/viewform

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology