Home » प्रिंट » इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 90 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया,पांच महिला अधिवक्ता शामिल,सबसे पहले यहां देखिए जारी हुई पूरी लिस्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 90 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया,पांच महिला अधिवक्ता शामिल,सबसे पहले यहां देखिए जारी हुई पूरी लिस्ट

204 Views

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपनी फुल कोर्ट मीटिंग में सर्वसम्मति से 90 अधिवक्ताओं को ‘सीनियर एडवोकेट’ के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है। इनमें 5 महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। यह निर्णय न्यायपालिका द्वारा कानूनी उत्कृष्टता और विविधता को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह नामांकन इलाहाबाद और लखनऊ दोनों पीठों के लिए किया गया है, जो हाल के वर्षों में सबसे बड़े बैचों में से एक है। इन अधिवक्ताओं को उनकी असाधारण दक्षता, ईमानदारी और विधि क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

सीनियर एडवोकेट का दर्जा विशिष्ट सम्मान एक

सीनियर एडवोकेट’ का दर्जा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 तथा इंदिरा जयसिंग बनाम भारत का सर्वोच्च न्यायालय (2017) के निर्णय में निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत दिया जाता है। यह उपाधि उन अधिवक्ताओं को दी जाती है जिन्होंने लंबे अनुभव (आमतौर पर 10 से 15 वर्ष), संवैधानिक, दीवानी, फौजदारी या सेवा संबंधी मामलों में विशेषज्ञता, प्रो बोनो कार्य तथा विधि-विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 90 अधिवक्ताओं की वरिष्ठता सूची जारी हो गई है। इसमें लखनऊ खंडपीठ के 21 अधिवक्ता शामिल हैं। इलाहाबाद मुख्य पीठ के अधिवक्ता- अजय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, आलोक कुमार यादव ,अमित डागा, अमित कृष्ण, अनिल कुमार मेहरोत्रा ,अनीता त्रिपाठी, अनूप कुमार श्रीवास्तव ,अनुपम कुलश्रेष्ठ ,अनुराग पाठक, अपुल मिश्रा, अर्चना सिंह ,आरती राजे ,आशीष कुमार सिंह, अशोक शंकर भटनागर, बालनाथ मिश्रा, बसरत अली खान, विधान चंद्र राय, बृजभूषण पॉल , बुशरा मरियम, चंद्र प्रकाश उपाध्याय ,देश रतन चौधरी, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार सिंह, गौरव कक्कड़, हनुमान प्रसाद दुबे, इमरान महबूब खान, इमरान उल्लाह ,इंद्रराज सिंह, कृष्ण मोहन मिश्रा, महबूब अहमद, महेंद्र प्रताप, मुख्तार आलम, मुकुंद तिवारी, नरेश चंद्र त्रिपाठी, नवीन चंद्र गुप्ता, निखिल अग्रवाल, निपुण सिंह ,प्रभाकर अवस्थी, प्रदीप अग्रवाल, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राहुल अग्रवाल, राहुल मिश्रा, राजकुमार खन्ना, रामेंद्र प्रताप सिंह, संजीव सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, सर्वेश ,सर्वेश सिंह, शशिकांत शुक्ला, श्रीकृष्णा मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सुधीर दिक्षित, सुनील कुमार त्रिपाठी, सुशील कुमार शुक्ला, स्वप्निल कुमार, स्वतेश अग्रवाल, सैयद अली मुर्तुजा नकवी, तरुण अग्रवाल, त्रिवेदी शंकर, उमेश वत्स, विधु भूषण सिंह, विक्रांत राणा

*लखनऊ खंडपीठ के यह अधिवक्ता बने सीनियर एडवोकेट*

अलका वर्मा, अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, आनंदमणि त्रिपाठी,अनिल प्रताप सिंह, अनुज कुदेशिया,अनुराग शुक्ला, अरुण सिन्हा, बृजेश कुमार शुक्ला, ध्रुव माथुर, गौरव मेहरोत्रा, गिरीश चंद्र वर्मा, हरेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मुकुंद तिवारी, निखिल अग्रवाल, प्रशांत सिंह अटल, प्रीतिश कुमार, पूर्णेन्द्र चक्रवर्ती, राकेश कुमार चौधरी, सलिल कुमार श्रीवास्तव,समीर कालिया, संजय गोस्वामी, संतोष कुमार यादव वारसी, शरद पाठक, शिव प्रकाश शुक्ला, सुदीप कुमार, वैभव कालिया, विनोद कुमार शाही, यदुकुल शिरोमणि श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता बनाए गए हैं। कई अधिवक्ता लखनऊ और इलाहाबाद हाईकोर्ट दोनों जगह प्रैक्टिस करते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology