Home » Uncategorized » बालाजी टेलीफिल्म्स ने लॉन्च किया डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ‘कटिंग’,जानें क्या है खास

बालाजी टेलीफिल्म्स ने लॉन्च किया डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ‘कटिंग’,जानें क्या है खास

25 Views

बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने नए डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ‘कटिंग’ (Kutingg) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर मोबाइल पर कंटेंट देखने वाले दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और हर दिन नया, मजेदार और पारिवारिक मनोरंजन देने का वादा करता है।

कटिंग को ऐसा प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है जहां रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कहानियां, नए फॉर्मेट और भारतीय संस्कृति से जुड़े कंटेंट एक ही जगह मिलेंगे। बालाजी का मकसद इसे रोज देखने वाला भरोसेमंद एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन बनाना है।

कटिंग के लॉन्च मौके पर बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीआरओ नितिन बर्मन और कंटेंट हेड मेघना जोशी मौजूद रहीं। इस दौरान प्लेटफॉर्म के अलग-अलग शोज से जुड़े कलाकार भी शामिल हुए, जिनमें इकबाल खान, शरद मल्होत्रा, एबिगेल पांडे, शहजाद शेख, चाहत पांडे, ऐश्वर्या सखुजा समेत कई चेहरे नजर आए। सभी ने मिलकर कटिंग की शुरुआत और उसके विजन का जश्न मनाया।

कटिंग की शुरुआत कई ओरिजिनल शोज के साथ हो रही है। इसमें ‘मिसिंग प्रिया’ जैसे बिंज शो के साथ-साथ फिक्शन और नॉन-फिक्शन कैटेगरी के कई नए प्रोग्राम शामिल हैं। प्लेटफॉर्म को फैमिली एंटरटेनमेंट का वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बताया गया है, जहां हफ्ते के हर दिन दर्शकों के मूड के हिसाब से कंटेंट मिलेगा।

यहां लंबे फिक्शन शोज, बिंज देखने वाले ओरिजिनल शो, छोटे वर्टिकल वीडियो, और नॉन-फिक्शन प्रोग्राम्स सब कुछ एक साथ उपलब्ध होंगे। ड्रामा, युवा कहानियां, रियलिटी बेस्ड शो और छोटे-छोटे हल्के-फुल्के कंटेंट का अच्छा मिश्रण इसमें देखने को मिलेगा, जिसे खासतौर पर मोबाइल स्क्रीन के लिए डिजाइन किया गया है।

कटिंग आधिकारिक तौर पर 19 जनवरी 2026 से लाइव हो चुका है और इसके शोज का साप्ताहिक शेड्यूल भी तय कर दिया गया है।
इसमें शामिल हैं—

‘सास,A बहू और स्वाद’ (फैमिली ड्रामा) – सोमवार से गुरुवार

‘मिसिंग प्रिया’ (कटिंग ओरिजिनल बिंज शो) – हर शुक्रवार

‘जानलेवा इश्क’ (वर्टिकल सीरीज) – हर शनिवार

‘रोमियो के दिल में जूलियट’ (वर्टिकल सीरीज) – हर शनिवार

‘ऑनेस्टली, व्हाई नॉट?’ (नॉन-फिक्शन शो) – रविवार

इसके अलावा आने वाले समय में कई नए ओरिजिनल शोज भी लाइन में हैं। इनमें ‘मुझे तू चाहिए’ (इकबाल खान और मानसी स्कॉट), ‘एसीपी विक्रांत’ (शरद मल्होत्रा और विनय आनंद), ‘जाफना हिल्स’ (ऐश्वर्या सखुजा और सिद्धार्थ भारद्वाज) और ‘घर तेरा मेरा’ (करिश्मा सावंत और शहजाद शेख) शामिल हैं। साथ ही कई नए वर्टिकल शोज और डेली फैमिली ड्रामा भी जल्द आने वाले हैं।

बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीईओ और सीएफओ संजय द्विवेदी ने कहा कि कटिंग उनकी डिजिटल जर्नी का एक अहम कदम है। आज के दर्शक ऐसा कंटेंट चाहते हैं जो जाना-पहचाना, आसानी से देखा जा सके और रोज उपलब्ध हो। इसी सोच के साथ कटिंग को धीरे-धीरे एक भरोसेमंद और फैमिली-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म के तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, ग्रुप के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नितिन बर्मन ने कहा कि कटिंग का कंटेंट आज की देखने की आदतों के हिसाब से तैयार किया गया है, जैसे छोटे-छोटे वीडियो, तय समय पर आने वाले शोज और रोज की एंगेजमेंट। इससे ब्रांड्स और पार्टनर्स को भी दर्शकों से बेहतर जुड़ने का मौका मिलेगा।

कंटेंट हेड मेघना जोशी ने बताया कि कटिंग के शोज इस तरह बनाए गए हैं कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से फिट हो जाएं। यहां फैमिली ड्रामा, बिंज शो, वर्टिकल फॉर्मेट और नॉन-फिक्शन का अच्छा बैलेंस देखने को मिलेगा, ताकि दर्शकों को हर दिन कुछ नया और पसंद का कंटेंट मिल सके।

फिलहाल कटिंग, बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एक स्वतंत्र डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रहा है और इसका फोकस है- ‘एंटरटेनमेंट का डोज, हर रोज’। यह प्लेटफॉर्म मोबाइल यूजर्स के लिए प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology