Home » टीवी » टाइम्स नाउ नवभारत’ न्यूज चैनल पर पर संपादक सुशांत सिन्हा लाए नया शो ‘राष्ट्रगर्व’

टाइम्स नाउ नवभारत’ न्यूज चैनल पर पर संपादक सुशांत सिन्हा लाए नया शो ‘राष्ट्रगर्व’

65 Views

हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) अपने दर्शकों के लिए एक और खास पेशकश लेकर आ रहा है। चैनल के लोकप्रिय एंकर और कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा अब ‘पाठशाला’ के साथ-साथ एक नया शो ‘राष्ट्रगर्व’ लेकर दर्शकों के सामने होंगे। इस शो का प्रसारण रोजाना शाम 6:25 बजे ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पर किया जाएगा।

खबर है कि ‘राष्ट्रगर्व’ शो में देश के गौरव, इतिहास और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जुड़ी कहानियों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य दर्शकों को भारत की उन गाथाओं से रूबरू कराना है, जिन पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। चैनल की ओर से किए गए ट्वीट में भी इस शो को राष्ट्र के गर्व से जुड़ी कहानियों का मंच बताया गया है।

बता दें कि सुशांत सिन्हा पहले से ही टाइम्स नाउ नवभारत पर ‘पाठशाला’ जैसे चर्चित कार्यक्रम के जरिये अपनी विश्लेषणात्मक शैली और स्पष्ट प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। अब ‘राष्ट्रगर्व’ के जरिये वह एक अलग और भावनात्मक विषयवस्तु के साथ दर्शकों से जुड़ने जा रहे हैं, जिससे चैनल की प्रोग्रामिंग को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

चैनल के मुताबिक, ‘राष्ट्रगर्व’ सिर्फ एक शो नहीं बल्कि देशभक्ति, आत्मसम्मान और ऐतिहासिक चेतना को मजबूत करने की एक पहल है। यहां राष्ट्र के गर्व से जुड़ी कहानियां सुनाई जाएंगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology