Home » Uncategorized » हिंदुस्तान अखबार मीडिया ग्रुप में MINT के एडिटर-इन-चीफ रवि कृष्णन ने लिया इस्तीफे का बड़ा फैसला

हिंदुस्तान अखबार मीडिया ग्रुप में MINT के एडिटर-इन-चीफ रवि कृष्णन ने लिया इस्तीफे का बड़ा फैसला

53 Views

एचटी मीडिया’ (HT Media) समूह के बिजनेस और फाइनेंशियल दैनिक अखबार मिंट (Mint) के एडिटर-इन-चीफ रवि कृष्णन ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। वह सितंबर 2023 से एडिटर-इन-चीफ के तौर पर नई दिल्ली में कार्यरत थे।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, रवि कृष्णन तुरंत जिम्मेदारी नहीं छोड़ेंगे। वह अगले तीन महीनों तक ट्रांजिशन पीरियड के तहत काम करते रहेंगे, ताकि जिम्मेदारियों का सुचारु हस्तांतरण किया जा सके।

बताया जा रहा है कि रवि कृष्णन का यह फैसला निजी कारणों से जुड़ा है। वह चेन्नई स्थानांतरित होने की योजना बना रहे हैं।

मिंट में मौजूदा भूमिका संभालने से पहले रवि कृष्णन ने मनीकंट्रोल में करीब पांच साल तक डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने ओपिनियन सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली और मनीकंट्रोल के नए एडिटोरियल इनिशिएटिव्स की शुरुआत करने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।

मनीकंट्रोल से पहले रवि कृष्णन का मिंट में एक दशक से अधिक का लंबा कार्यकाल रहा है। यहां उन्होंने असिस्टेंट मैनेजिंग एडिटर और मुंबई ब्यूरो चीफ जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने मुंबई से मिंट के न्यूज रूम ऑपरेशंस और कवरेज का नेतृत्व किया।

इसके अलावा उन्होंने एसोसिएट एडिटर के रूप में प्लेनफैक्ट्स (PlainFacts) के साथ भी काम किया है, जो मिंट की डेटा जर्नलिज्म यूनिट है और आंकड़ों पर आधारित स्टोरीटेलिंग के लिए जानी जाती है।

अपने करियर के दौरान रवि कृष्णन ने मिंट के संपादकीय विकास में कई अहम भूमिकाएं निभाईं और इसे देश के अग्रणी बिजनेस और फाइनेंशियल अखबारों में शामिल कराने में योगदान दिया।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology