Home » आवाजाही » दैनिक जागरण ग्रुप से प्रधान संपादक राजेश उपाध्याय ने दिया 10 साल बाद इस्तीफा

दैनिक जागरण ग्रुप से प्रधान संपादक राजेश उपाध्याय ने दिया 10 साल बाद इस्तीफा

33 Views

Jagran New Media: बड़ी ख़बर डिजिटल मीडिया से सामने आ रही है। ‘जागरण न्यू मीडिया’ के एडिटर-इन-चीफ राजेश उपाध्याय ने 10 साल बाद संस्थान से विदाई ले ली है। राजेश उपाध्याय के मुताबिक वो जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। राजेश उपाध्याय ने अपने विदाई की खबर लिंक्डइन पर भी शेयर की है-

राजेश उपाध्याय पिछले करीब एक दशक से ‘जागरण न्यू मीडिया’ के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने 2016 में कंपनी जॉइन की थी और इस दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी अगुवाई में कंपनी ने कंटेंट स्ट्रैटेजी, डिजिटल पत्रकारिता और इनोवेशन के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए।

उनके नेतृत्व में फैक्ट-चेकिंग प्लेटफॉर्म ‘विश्वास न्यूज’ की शुरुआत हुई, जो फेक न्यूज से मुकाबले के लिए एक मजबूत पहल माना जाता है। इस प्लेटफॉर्म ने हिंदी समेत कई भाषाओं में फैक्ट-चेकिंग को बढ़ावा दिया और मीडिया साक्षरता से जुड़े अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई।

करीब 30 साल से ज्यादा के अनुभव वाले राजेश उपाध्याय ने प्रिंट और डिजिटल दोनों मीडिया में अपनी पहचान बनाई है। ‘जागरण न्यू मीडिया’ से पहले वह HT Media और DB Corp जैसे बड़े मीडिया हाउस में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।अगस्त 2024 में उन्हें कंपनी में एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया था, जिससे उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई थीं।

कुल मिलाकर, राजेश उपाध्याय का कंपनी से जाना ‘जागरण न्यू मीडिया’ के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी आगे किसे नई जिम्मेदारी देती है और डिजिटल ऑपरेशंस को किस तरह आगे बढ़ाती है।

मीडिया4समाचार की तरफ से राजेश उपाध्याय को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology