News9: पिछले 5 साल चल रहे टीवी9 नेटवर्क (TV9 Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यूज9 (News9) पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक News9 का टीवी चैनल एक मई यानी से बंद किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अपने बढ़ते घाटे को कम करने के लिए ये कदम उठाने जा रही है। साथ ही ये ये भी कहा जा रहा है कि News9 एक मीडिया प्रोडक्ट के तौर पर अपेक्षित संपादकीय और रेवेन्यू प्रभाव नहीं छोड़ पाया, जिसके चलते इसके भविष्य को लेकर यह चर्चा सामने आई है। बदलते मीडिया परिदृश्य और बिजनेस प्राथमिकताओं के बीच इस तरह के फैसलों को जोड़ा जा रहा है।
यह भी कहा जा रहा है कि News9 ब्रैंड को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में जारी रखा जा सकता है। यानी आने वाले समय में यह मुख्य रूप से यूट्यूब और वेबसाइट आधारित प्रोडक्ट के तौर पर काम कर सकता है।
इसी के साथ, News9 से जुड़े एंप्लॉयीज को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, यहां कार्यरत करीब 40 एंप्लॉयीज को पहले ही बाहर किया जा चुका है, जबकि आगे भी करीब 60 एंप्लॉयीज को हटाने की तैयारी की चर्चा है। कुछ समय पूर्व ही जानी-मानी न्यूज एंकर नबिला जमाल ने भी यहां से इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस तरह की चर्चाओं को और बल मिल रहा है।
मीडिया इंडस्ट्री में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच यह पूरा घटनाक्रम अहम माना जा रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती पकड़ और पारंपरिक टीवी मॉडल पर बढ़ते दबाव के चलते कई मीडिया संस्थान अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव कर रहे हैं, और News9 से जुड़ी ये चर्चाएं उसी बड़े बदलाव का हिस्सा मानी जा रही हैं।




Users Today : 24
Users Yesterday : 63