Home » आवाजाही » India Today ग्रुप की नई मैनेजिंग एडिटर से मिलिए,मारिया शकील को मिली जिम्मेदारी

India Today ग्रुप की नई मैनेजिंग एडिटर से मिलिए,मारिया शकील को मिली जिम्मेदारी

224 Views

Media4samachar की ख़बर पर एक बार फिर से मुहर लग गई है।

NDTV से इस्तीफा देने के बाद सीनियर एंकर मारिया शकीलMarya Shakil) ने बतौर मैनेजिंग एडिटर इंडिया टुडे ग्रुप(India Today Group) के साथ नई पारी शुरू कर दी है। मारिया का रात 10 बजे का बुलेटिन लाइव भी हो गया है। मारिया शकील लाइव बुलेटिन में जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं।

इंडिया टुडे ग्रुप की Vice Chairperson कली पुरी ने बेहतरीन अंदाज़ में मारिया शकील का स्वागत किया और उन्हें भविष्य के लिए बधाई भी दी है।

आपको बता दें, सीनियर न्यूज एंकर मारिया शकील ने ने हाल ही में ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया था। मारिया शकील ने अगस्त 2023 में ‘एनडीटीवी’ समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल NDTV 24×7 में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जॉइन किया था।

मारिया शकील को मीडिया में काम करने का लंबा अनुभव है। ‘एनडीटीवी’ से पहले वह करीब 18 साल तक CNN-News18 से जुड़ी रहीं और वहां सीनियर पॉलिटिकल एडिटर एवं स्पेशल ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली। 2005 में वहीं से करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने देश की बड़ी राजनीतिक घटनाओं की फ्रंटलाइन कवरेज की और तमाम दिग्गज नेताओं के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए।

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए मारिया शकील को ‘रामनाथ गोयनका’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके शो ‘NewsEpicentre’ को प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्ष 2016 में वह शेवेनिंग साउथ एशिया जर्नलिज्म फेलोशिप भी जीत चुकी हैं।

मूल रूप से बिहार की रहने वाली मारिया शकील ने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology