Home » आवाजाही » अब NDTV इंडिया में वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह निभाएंगे आउटपुट हेड की बड़ी जिम्मेदारी

अब NDTV इंडिया में वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह निभाएंगे आउटपुट हेड की बड़ी जिम्मेदारी

236 Views

भारतीय टीवी पत्रकारिता के एक सशक्त और रणनीतिक चेहरे, सुबोध सिंह ने ज़ी न्यूज़ में आउटपुट हेड की अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, वे अब NDTV इंडिया में बतौर आउटपुट हेड अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह न सिर्फ उनके करियर का एक नया अध्याय है, बल्कि NDTV इंडिया के लिए भी एक बड़ी रणनीतिक बढ़त मानी जा रही है।

सुबोध सिंह उन चंद पत्रकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दम पर ज़मीनी स्तर से शीर्ष प्रबंधन तक का सफर तय किया है। उन्होंने ज़ी न्यूज़ में शिफ्ट इंचार्ज के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और अपनी मेहनत, दृष्टि और नेतृत्व क्षमता के बलबूते चैनल के आउटपुट हेड तक का मुकाम हासिल किया।

उनकी खासियत केवल संचालन में ही नहीं, बल्कि खबरों की समझ, राजनीतिक विश्लेषण, कंटेंट प्लानिंग, स्टोरी आइडियाज़, और स्क्रीन लुक को नई दिशा देने में भी दिखाई देती है। चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ को पेश करने की रणनीति हो या प्राइम टाइम डिबेट को दर्शकों के बीच प्रभावशाली बनाना—सुबोध सिंह की सोच हमेशा अलग और असरदार रही है।

उन्होंने आज तक, टाइम्स नाउ नवभारत और ज़ी न्यूज़ जैसे देश के अग्रणी न्यूज़ नेटवर्क्स में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 साल से अधिक का अनुभव उन्हें एक मजबूत और दूरदर्शी लीडर बनाता है, जिनसे आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology