मीडिया जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘भारत अपडेट’ न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर सिंह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा इतना जोरदार था कि कार और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन सुखद पहलू यह रहा कि इसमें किसी की जान नहीं गई। मीडिया4समाचार से बातचीत में प्रेम शंकर सिंह ने बताया हैं की ये हादसा झारखंड की घाटी में हुआ हैं
दुआओं ने बचाई जान
हादसे के बाद प्रेम प्रकाश सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी कुशलता की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि झारखंड की खूबसूरत वादियों के बीच सफर के दौरान अचानक यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए, लेकिन ईश्वर की असीम कृपा और परिजनों व मित्रों की दुआओं से प्रेम सिंह, उनके मित्र और बाइक सवार तीनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।
हादसे के बाद झकझोर देने वाली पोस्ट
प्रेम प्रकाश सिंह ने इस घटना के बाद जीवन की सच्चाई पर एक बेहद मार्मिक संदेश लिखा है। उन्होंने कहा कि एक पल में सब कुछ सामान्य था और दूसरे ही पल मंजर बदल गया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा:
“ज़िंदगी की कोई गारंटी नहीं होती। जो अभी है, वही सच है… अगला पल कैसा होगा, कोई नहीं जानता। फिर हम क्यों उलझे रहते हैं किसी से आगे निकलने में, किसी को हराने में, सच-झूठ की बहस में, अहम और दिखावे में?”
जिंदगी भागने की नहीं, जीने की चीज है
अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज उन्हें एहसास हुआ है कि जिंदगी किसी को हराने या जीतने के लिए नहीं, बल्कि अपनों के साथ जीने और इसे समझने के लिए है। उन्होंने हर सांस को एक ‘तोहफा’ बताते हुए लोगों से अपना और अपनों का ख्याल रखने की अपील की है।
प्रेम प्रकाश सिंह के सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद से ही पत्रकारिता जगत और उनके प्रशंसकों के बीच राहत की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस प्रेरक नजरिए की सराहना कर रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।




Users Today : 24
Users Yesterday : 63