Home » टीवी » “भारत 24” के नेशनल हेड डॉ.देवेंद्र पाठक ने पूरे किए 3 साल बेमिसाल

“भारत 24” के नेशनल हेड डॉ.देवेंद्र पाठक ने पूरे किए 3 साल बेमिसाल

173 Views

नोएडा। भारत 24 के नेशनल बिजनेस हेड डॉ. देवेंद्र पाठक ने भारत 24 के साथ अपने सफल तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर डॉ. पाठक ने भारत 24 के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा के निवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया और इस प्रेरणादायक यात्रा के दौरान मिले निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।
डॉ. जगदीश चंद्रा ने डॉ. देवेंद्र पाठक को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके जुनून, समर्पण, प्रतिबद्धता और संस्थान के प्रति निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. पाठक का योगदान भारत 24 की प्रगति और सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी डॉ. पाठक इसी उत्साह और समर्पण के साथ चैनल की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र पाठक ने कहा कि भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार चैनल से जुड़ना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने भारत 24 परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, विश्वास और समर्थन ने इस यात्रा को यादगार एवं सफल बनाया है। डॉ. पाठक ने कहा मैं सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इस उल्लेखनीय यात्रा में हर कदम पर मेरा साथ दिया।”
उल्लेखनीय है कि मीडिया जगत में अपनी रणनीतिक सूझबूझ, विनम्र व्यक्तित्व और असाधारण नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. देवेंद्र पाठक प्रथम श्रेणी स्वर्ण पदक इंजीनियरिंग स्नातक हैं। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर तथा डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की है। डॉ. पाठक का मीडिया करियर अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियों से सुसज्जित रहा है। मीडिया उद्योग में उन्हें 25 वर्षों से अधिक का समृद्ध और व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पेशेवर सफर के दौरान उन्होंने प्रिंट /समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक/ टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया सहित सभी प्रमुख माध्यमों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनकी दूरदर्शी सोच, प्रबंधन कौशल और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें देश के अग्रणी मीडिया पेशेवरों में स्थान दिलाया है। अपने योगदान, कार्यशैली और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया जगत में गहरी और स्थायी छाप छोड़ी है। यही कारण है कि उन्हें मीडिया उद्योग में एक कुशल रणनीतिकार, प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता और परिणामोन्मुखी प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में सम्मानपूर्वक देखा जाता है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology