Home » टीवी » News India चैनल में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव,एडिटर इन चीफ/सीईओ राणा यशवंत के नेतृत्व में चैनल नए रंग,कलेवर,अंदाज में अब दिखेगा

News India चैनल में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव,एडिटर इन चीफ/सीईओ राणा यशवंत के नेतृत्व में चैनल नए रंग,कलेवर,अंदाज में अब दिखेगा

255 Views

बड़ी खबर नोएडा से संचालित राष्ट्रीय न्यूज चैनल न्यूज इंडिया से हैं,यहां पर एडिटर इन चीफ/डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रहें अरविंद चतुर्वेदी की 7 महीने से कम समय में ही मैनेजमेंट द्वारा विवाद को लेकर विदाई किए जाने के बाद अब चैनल को नया एडिटर इन चीफ/सीईओ मिल गया हैं हालांकि मिली गोपनीय जानकारी के अनुसार अरविंद चतुर्वेदी बड़े बड़े दावों के साथ न्यूज इंडिया चैनल प्रबंधन को सपने दिखाए थे जो की पूरे नहीं हो पाए और अचानक तत्काल उन्हें मैनेजमेंट ने विदाई दे दी,इसके पहले भी अरविंद चतुर्वेदी इंडिया डेली न्यूज चैनल में रहें मैनेजिंग एडिटर के पद पर वहां भी बहुत ही कम समय में विदाई दे दी गई

टीवी न्यूज में बड़ा नाम औऱ अलग पहचान रखने वाले राणा यशवंत ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. हाल तक लाइव टाइम्स में फैक्ट्स एंड फिगर्स नाम से काफी मजबूत शो कर रहे राणा यशवंत ने अब नेशनल न्यूज चैनल न्यूज इंडिया की कमान संभाली है. वे चैनल के एडिटर इन चीफ और सीईओ बनाए गए हैं. खबरों की बेहतरीन समझ औऱ भाषा पर मजबूत पकड़ रखनेवाले राणा यशवंत की अगुआई में चैनल अलग पहचान बनाएगा और नई ऊंचाइयां छूएगा, इस बात की पूरी उम्मीद है.
राणा यशवंत दस साल तक इंडिया न्यूज के साथ रहे. पहले मैनेजिंग एडिटर के तौर पर औऱ फिर एडिटर इन चीफ की हैसियत से. इंडिया न्यूज पर उनका शो अर्धसत्य, न्यूज इंडस्ट्री के सबसे चर्चित शो में से एक था. उस शो की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको लिखे अपने पत्र में की थी. अर्धसत्य को देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में एक रेडइंक औऱ ईएनबीए अवॉर्ड्स भी मिले.
इंडिया न्यूज से अलग होने के बाद उन्होंने लाइव टाइम्स पर साप्ताहिक शो फैक्ट्स एंड फिगर्स शुरु किया और अपने डिजिटल प्लैटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहे. उनका यूट्यूब चैनल लगभग साढे तीन लाख सब्सक्राइबर हैं. हाल ही में बिहार-चुनाव के कवरेज की उनकी कई रिपोर्ट्स ने काफी तारीफ बटोरी. बहुत कम संपादक ऐसे हैं जो ग्राउंड से लेकर स्टूडियो तक में अपना खास असर छोड़ते हैं.
खबर है कि न्यूज इंडिया में कमान संभालते ही उन्होंने चैनल की टेक्नोलॉजी औऱ कांटेट की प्लानिंग पर काम शुरु कर दिया है. चैनल की एडिटोरियल स्ट्रेटेजी के लिए जल्द ही प्रोमो उतारने की तैयारी भी है.
राणा यशवंत देश के उन चुनिंदा पत्रकारों में आते हैं जिनकी राजनीति, संस्कृति, साहित्य औऱ इतिहास पर मजबूत पकड़ मानी जाती है. उनके नेतृत्व की गवाही स्क्रीन और कांटेंट दोनों देते हैं. इसलिए न्यूज इंडिया के जल्द ही अपने नए अवतार में दिखने औऱ खबरों की दुनिया में असर छोड़ने की पूरी उम्मीद की जा सकती है.

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology