Home » आवाजाही » राणा यशवंत बने न्यूज इंडिया 24×7 चैनल के एडिटर इन चीफ/सीईओ,चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा (शालू पंडित) ने किया स्वागत

राणा यशवंत बने न्यूज इंडिया 24×7 चैनल के एडिटर इन चीफ/सीईओ,चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा (शालू पंडित) ने किया स्वागत

454 Views

न्यूज़ इंडिया 24×7 को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत को न्यूज़ इंडिया 24×7 का एडिटर इन चीफ नियुक्त किया गया है। उनके इस पदभार संभालने पर मीडिया जगत में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Media4samachar से बातचीत में शैलेंद्र शर्मा (शालू पंडित) ने जानकारी दी हैं,न्यूज़ इंडिया 24×7 के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने राणा यशवंत का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा ने Media4samachar से बातचीत में कहा कि राणा यशवंत के लंबे पत्रकारिता अनुभव और निष्पक्ष रिपोर्टिंग से चैनल को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

राणा यशवंत पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्य किया है और जमीनी मुद्दों, खोजी पत्रकारिता व बेबाक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से न्यूज़ इंडिया 24×7 की संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पदभार ग्रहण करने के बाद राणा यशवंत ने चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा और प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दर्शकों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यूज़ इंडिया 24×7 को निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता का मजबूत मंच बनाया जाएगा।

राणा यशवंत की नियुक्ति को चैनल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न्यूज़ इंडिया 24×7 नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगा।

मीडिया4समाचार की ओर से राणा यशवंत को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं  

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology