Home » Uncategorized » Noida: “M4S” लीगल टीम में शामिल हुई सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता नीलम पाठक

Noida: “M4S” लीगल टीम में शामिल हुई सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता नीलम पाठक

175 Views

नोएडा: देश के प्रतिष्ठित और तेजी से बढ़ते मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मीडिया4समाचार’ Media4samachar ने अपने संगठनात्मक विस्तार के तहत एक बड़ा फैसला लिया है।

सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी वरिष्ठ अधिवक्ता और नोएडा स्थित प्रतिष्ठित ‘ए.एन. ग्लोबल लॉ फर्म’ (A.N. Global Law Firm) की प्रमुख नीलम पाठक को संस्थान में बतौर लीगल कंसल्टेंट (कानूनी सलाहकार) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, वे संस्थान के संपादकीय नेतृत्व (Editorial Leadership) व लीगल कार्यों की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

ट्रेडमार्क रजिस्ट्री की ‘हियरिंग ऑफिसर’ और IPR मामलों की विशेषज्ञ

​वरिष्ठ अधिवक्ता नीलम पाठक का कानूनी सफर बेहद शानदार,प्रतिष्ठित और बहुआयामी रहा है। वे भारत सरकार के ट्रेडमार्क रजिस्ट्री (दिल्ली शाखा) में ‘हियरिंग ऑफिसर’ (Hearing Officer) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सरकारी सेवा में आने से पहले वे देश की बेहद प्रतिष्ठित आईपीआर (IPR) लॉ फर्म ‘मैडमसर एंड कंपनी’ (Madamser & Co. Patent and Trademarks Attorneys) में बतौर सीनियर एसोसिएट कार्यरत थीं, जहाँ उन्होंने लिटिगेशन टीम का सफल नेतृत्व किया।
​वर्तमान में वे अपनी टीम के साथ ‘A.N. Global Law Firm’ का संचालन कर रही हैं और सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट सहित देश के विभिन्न न्यायालयों व ट्रिब्यूनल्स में स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस कर रही हैं।

देशव्यापी अदालतों और विविध कानूनी मामलों का व्यापक अनुभव

​नीलम पाठक के पास न केवल दिल्ली, बल्कि देश के कोने-कोने में मामलों की पैरवी करने का एक बड़ा ट्रैक रिकॉर्ड है। वे निम्नलिखित न्यायालयों और क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती हैं:
प्रमुख उच्च न्यायालय: सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के अलावा उन्होंने केरल हाई कोर्ट, कर्नाटक हाई कोर्ट, अहमदाबाद (गुजरात) हाई कोर्ट, मद्रास हाई कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट में कई महत्वपूर्ण मामलों को संभाला है।
​निचली अदालतें व ट्रिब्यूनल्स: जिला एवं सत्र न्यायालय (दिल्ली, बेंगलुरु, सूरत, अहमदाबाद, रोहतक, फतेहाबाद, जोधपुर आदि), उपभोक्ता फोरम (Consumer Forum), श्रम न्यायालय (Labour Court), पारिवारिक अदालत (Family Court) और डीआरटी (DRT) आदि।
*​मुख्य विधाएं:* वे मुख्य रूप से आईपीआर (Intellectual Property Rights), सिविल, वैवाहिक (Matrimonial), क्वासी-क्रिमिनल (Quasi-Criminal) और कॉर्पोरेट मामलों की विशेषज्ञ हैं।

मीडिया4समाचार को मिलेगा अभेद्य कानूनी कवच

​संस्थान का मानना है कि देशव्यापी कानूनी समझ, ट्रेडमार्क व बौद्धिक संपदा (IPR) मामलों की गहरी विशेषज्ञता और सरकारी व निजी कॉर्पोरेट सेक्टर का व्यापक अनुभव रखने वाली शख्सियत के आने से ‘मीडिया4समाचार’ की खोजी पत्रकारिता को एक नई ताकत मिलेगी। प्रशासनिक विसंगतियों, श्रम विवादों, उपभोक्ता अधिकारों और मीडिया से जुड़े कानूनी पहलुओं पर अब संस्थान और अधिक पैनी और सटीक रिपोर्टिंग कर सकेगा।

विश्वसनीयता को मिलेगा नया आयाम

​अपनी इस नई भूमिका में नीलम पाठक न केवल संस्थान के कानूनी मामलों का मार्गदर्शन करेंगी, बल्कि संपादकीय टीम के साथ मिलकर कंटेंट की गुणवत्ता, विश्वसनीयता, सटीकता और निष्पक्षता को भी नए मुकाम पर ले जाएंगी।

​’मीडिया4समाचार’ ने वरिष्ठ अधिवक्ता नीलम पाठक जी का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology