नोएडा: मीडिया जगत में अपना करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। तेजी से उभरते न्यूज़ चैनल ‘भारत अपडेट’ (Bharat Update) न्यूज चैनल में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। चैनल ने आउटपुट और प्रोडक्शन विभाग के लिए अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
वेतन और काम का समय: जॉइन करने से पहले रखें ध्यान
मीडिया सेक्टर में नौकरी पाने से पहले उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल ‘वेतन समय पर मिलेगा या नहीं’ का होता है। ‘भारत अपडेट’ न्यूज चैनल में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू के दौरान ही प्रबंधन से सैलरी स्ट्रक्चर, इंक्रीमेंट और वेतन आने की तारीख (Payment Cycle) पर स्पष्ट बात कर लें। यदि संस्थान आपको समय पर वेतन का भरोसा देता है और नियम-शर्तें आपके अनुकूल हैं, तभी इस अवसर को भुनाएं।
इन पदों पर निकली हैं वेकेंसियां
चैनल ने मुख्य रूप से दो विभागों में भर्तियां निकाली हैं:
1. आउटपुट डिपार्टमेंट (Output Department):
- न्यूज़ एंकर कम प्रोड्यूसर (News Anchor cum Producers)
- रनडाउन प्रोड्यूसर्स (Rundown Producers)
- कॉपी एडिटर्स / टिकर ऑपरेटर (Copy Editors / Ticker Operator)
2. प्रोडक्शन डिपार्टमेंट (Production Department):
- विज़न मिक्सर ऑपरेटर (Vision Mixer Operator)
- पैनल प्रोड्यूसर (Panel Producer)
- MCR एग्जीक्यूटिव (Mcr Executive)
- कैमरामैन (Cameraman)
- वीडियो एडिटर (Video Editor)
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार अपने अपडेटेड बायोडाटा (CV) और वर्क प्रोफाइल को नीचे दिए गए माध्यमों से भेज सकते हैं:
- ईमेल करें: hr@bharatupdatenews.com
- व्हाट्सएप करें: 8851513449
विशेष नोट: यह चैनल टाटा प्ले (Tata Play), जियो टीवी (JioTV), एमएक्स प्लेयर (MX Player) और यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
सलाह: किसी भी मीडिया हाउस को जॉइन करने से पहले वहां के पूर्व कर्मचारियों से कार्य संस्कृति (Work Culture) और सैलरी की निरंतरता के बारे में फीडबैक जरूर लें।




Users Today : 19
Users Yesterday : 63