Home » टीवी » “जनतंत्र टीवी” की ‘कोर टीम’ पर पूर्व आउटपुट हेड राजीव शर्मा का बड़ा हमला-“साजिश के तहत मुझे किनारे किया गया”

“जनतंत्र टीवी” की ‘कोर टीम’ पर पूर्व आउटपुट हेड राजीव शर्मा का बड़ा हमला-“साजिश के तहत मुझे किनारे किया गया”

89 Views

नोएडा (मीडिया4समाचार): मीडिया जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ‘जनतंत्र टीवी’ के पूर्व आउटपुट हेड और वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा ने संस्थान छोड़ने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। ‘मीडिया4समाचार‘ से विशेष बातचीत के दौरान राजीव शर्मा ने संस्थान की ‘कोर टीम’ और मैनेजमेंट के गठजोड़ पर हमला बोलते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

​”कोर टीम की साजिश के कारण मैनेजमेंट-प्रधान संपादक ने किया किनारे”

राजीव शर्मा ने बातचीत के दौरान स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया कि जनतंत्र टीवी की तथाकथित ‘कोर टीम’ संस्थान में अपनी मनमानी चला रही है। उन्होंने कहा कि इसी टीम के प्रभाव में आकर मैनेजमेंट ने उन्हें संस्थान से अलग करने की रणनीति अपनाई। शर्मा के अनुसार, संस्थान को अब लंबे कार्यकाल वाले और अनुभवी लोगों की आवश्यकता नहीं रह गई है, क्योंकि वहां पूरी कमान एक खास गुट यानी ‘कोर टीम’ के हाथों में सिमट गई है।
राजीव शर्मा ने हाल ही में वायरल किए जा रहे एक पुराने डिबेट वीडियो पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे एक “गंदी साजिश” करार दिया। उन्होंने कहा:​”शुरुआती दौर में बड़े-बड़े एंकर्स से गलतियां होती हैं, लेकिन मेरी एक पुरानी डिबेट के लिंक को अब जानबूझकर उछाला जा रहा है। यह मुझे बदनाम करने की एक सोची-समझी कोशिश है, जिसमें संस्थान के ही कुछ लोग शामिल हैं जो इस ‘देरी’ से किए गए हमले के जरिए अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं।”

अप्रैल की शुरुआत में ही दे दिया था इस्तीफा

खबरों की सच्चाई सामने रखते हुए राजीव शर्मा ने बताया कि वे अप्रैल की शुरुआत में ही संस्थान से त्यागपत्र दे चुके हैं और पिछले एक महीने से आउटपुट हेड की जिम्मेदारियों से मुक्त हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि संस्थान पहले भी इसी ‘कोर टीम’ के इशारों पर चल रहा था और आज भी वैसे ही चल रहा है, लेकिन अब वे इस घुटन भरे माहौल का हिस्सा नहीं हैं।

मीडिया गलियारों में चर्चा तेज

​राजीव शर्मा जैसे अनुभवी पत्रकार के इन आरोपों ने ‘जनतंत्र टीवी’ के आंतरिक प्रशासन और वहां काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। क्या संस्थान वाकई केवल एक ‘खास टीम’ के एजेंडे पर चल रहा है? और क्या मैनेजमेंट जानबूझकर अनुभवी पत्रकारों को किनारे लगा रहा है? इन सवालों ने नोएडा मीडिया हब में हलचल मचा दी है।

डिस्क्लेमर: मीडिया4समाचार को पूर्व आउटपुट हेड राजीव शर्मा द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology