Home » जॉब » The Statesman में मल्टीमीडिया एडिटर से लेकर कई पदों पर वैकेंसी

The Statesman में मल्टीमीडिया एडिटर से लेकर कई पदों पर वैकेंसी

27 Views

मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। दरअसल, देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘द स्टेट्समैन’ (The Statesman) ने अपनी डिजिटल और मल्टीमीडिया टीम के विस्तार के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कंपनी ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में है जो क्रिएटिव हों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार कर सकें।

इन भर्तियों के तहत मल्टीमीडिया एडिटर, मोशन ग्राफिक्स डिजाइनर/एनिमेटर, सब एडिटर और जूनियर सब-एडिटर जैसे पद शामिल हैं। मल्टीमीडिया एडिटर के पद के लिए उम्मीदवार को वीडियो एडिटिंग और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव होना चाहिए।

इस भूमिका में ब्रॉडकास्ट क्वालिटी के न्यूज रील्स और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो एडिट करने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए शूटिंग भी करनी होगी। इसके लिए Adobe Premiere Pro, Photoshop और Adobe Suite की अच्छी जानकारी जरूरी है, जबकि 1 से 2 साल का अनुभव मांगा गया है। जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, मोशन ग्राफिक्स डिजाइनर या एनिमेटर के पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों की जरूरत है जो जटिल खबरों को आसान और आकर्षक विजुअल के जरिए पेश कर सकें। इस पद के लिए Adobe After Effects में महारत अनिवार्य है और उम्मीदवार के पास एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन या इंफॉर्मेटिव वीडियो का मजबूत पोर्टफोलियो होना चाहिए। न्यूज रूम या एजुकेशनल कंटेंट का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। इस पद के लिए 4 से 5 साल का पेशेवर अनुभव मांगा गया है।

इसके अलावा, सब एडिटर के लिए 2 से 3 साल और जूनियर सब-एडिटर के लिए 1 से 2 साल का अनुभव जरूरी है। इन पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को कॉपी एडिटिंग और न्यूज हैंडलिंग की जिम्मेदारी निभानी होगी।

ये सभी पद नई दिल्ली के लिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना रिज्यूमे hr@thestatesman.comपर भेजकर आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology