Home » टीवी » नोएडा से रिलॉन्च हुए न्यूज इंडिया चैनल में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी बने एडिटर इन चीफ,चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा (शालू पंडित) ने सौंपी जिम्मेदारी

नोएडा से रिलॉन्च हुए न्यूज इंडिया चैनल में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी बने एडिटर इन चीफ,चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा (शालू पंडित) ने सौंपी जिम्मेदारी

231 Views

खबर नोएडा मीडिया से हैं यहां से रिलॉन्च हुए न्यूज इंडिया चैनल में नए एडिटर इन चीफ की नियुक्ति हुई हैं

Media4samachar ने इस खबर को चतुर्वेदी जी की ज्वाइनिंग से पहले ही अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाई थी,उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर इस बात की जानकारी को पोस्ट किया हैं

चैनल के नए चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा (शालू पंडित) ने अरविंद चतुर्वेदी को चैनल की कमान सौंपी हैं, इससे पहले अरविंद चतुर्वेदी इंडिया डेली चैनल में बतौर (मैनेजिंग एडिटर) की जिम्मेदारी संभाल रहें थे लेकिन इंडिया डेली ज्वाइनिंग के कुछ ही समय में वो संस्थान से अलग हो गए हालांकि इसका क्या कारण रहा या वो क्यों अलग हुए इसकी जानकारी नहीं मिल सकी हैं

अब देखने वाली बात ये होगी की अरविंद चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में न्यूज इंडिया चैनल कितना आगे बढ़ता हैं या टीम को वो कितना आगे तक ले जा पाएंगे

इंडिया डेली से पहले वो इंडिया न्यूज यूपी-यूके में चैनल हेड के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे,वह वर्ष 2014 से ‘इंडिया न्यूज’ के साथ जुड़े हुए थे। इस चैनल में रेजिडेंट एडिटर (यूपी/यूके) के पद पर काम कर रहे थे

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के रहने वाले अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है.

‘ब्लूम्सबेरी’ द्वारा प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चर्चित किताब ‘द रियल मोदी’ लिखने वाले अरविंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजीव शुक्ला के प्रॉडक्शन हाउस ‘बीएजी’ के शो ‘रोजाना’ में रिपोर्टर के तौर पर की थी। इसके बाद वह लंबे समय तक ‘इंडिया टीवी’ में रहे। इसके बाद उन्होंने ‘इंडिया न्यूज का दामन थाम लिया था।’

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology