Home » टीवी » पत्रकारिता में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए भारत एक्सप्रेस चैनल के CMD उपेंद्र राय अमेज़ अवॉर्ड से सम्मानित

पत्रकारिता में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए भारत एक्सप्रेस चैनल के CMD उपेंद्र राय अमेज़ अवॉर्ड से सम्मानित

60 Views

राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित लोधी रोड स्थित ‘इंडिया इस्लामिक Cultural सेंटर’ (IICC) में गंगा-जमुनी तहज़ीब, अदब और शायरी की एक ऐतिहासिक शाम गवाह बनी। अवसर था अमेज़ फाउंडेशन द्वारा आयोजित “हिंदी मेरी जान” (राजभाषा हिंदी का जश्न) के भव्य द्वितीय संस्करण का। उर्दू ज़ुबान के ऐतिहासिक मंच से जब “हिंदी है मेरी जान” का सुर गूंजा, तो पूरा सभागार इस अनूठे भाषाई और सांस्कृतिक संगम की मुरीद हो गया।

​इसी गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत के प्रमुख चेहरे और ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के चेयरमैन, मैनेजिंग एडिटर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शेरपुर के निवासी उपेंद्र राय को पत्रकारिता में उनके अद्वितीय नेतृत्व और विशिष्ट योगदान के लिए ‘एक्सेप्शनल लीडरशिप एंड कंट्रीब्यूशन टू जर्नलिज्म’ (अमेज़ अवॉर्ड 2026) से नवाज़ा गया।

​गंगा-जमुनी तहज़ीब का मिसाल बना मंच

​कार्यक्रम में उर्दू और हिंदी भाषा के अनूठे संगम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अमेज़ फाउंडेशन के आयोजक राघवेंद्र द्विवेदी और संयोजक शाहिद अंजुम ने उपेंद्र राय को यह सम्मान सौंपते हुए उनके निष्पक्ष और दूरदर्शी पत्रकारिता मॉडल की सराहना की। इस पूरे गरिमामयी आयोजन में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ ने बतौर मीडिया पार्टनर अपनी सशक्त और सराहनीय सहभागिता निभाई।

​उपेंद्र राय को मिले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के बाद उनके गृह नगर शेरपुर समेत पूरे मीडिया जगत में खुशी की लहर है। सम्मान स्वीकार करते हुए नेटवर्क प्रबंधन ने भाषा और संस्कृति को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों को पत्रकारिता के सशक्त संवर्धन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology