नोएडा (मीडिया डेस्क): देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता का एक जाना-माना चेहरा, अरविंद चतुर्वेदी जल्द ही एक बहुत बड़े और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं,सूत्रों के मुताबिक, वह इस राष्ट्रीय मीडिया घराने में ‘प्रधान संपादक’ (Editor-in-Chief) जैसी शीर्ष और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
‘मीडिया4समाचार’ के संपर्क करने पर बरकरार रखा सस्पेंस
अरविंद चतुर्वेदी का नाम उत्तर प्रदेश और देश के उन गिने-चुने वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार है, जिन्होंने टीवी मीडिया के कई शीर्ष और मुख्यधारा के चैनलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक और संपादकीय भूमिकाएं निभाई हैं। जब इस बड़ी हलचल की प्रामाणिकता जानने के लिए ‘मीडिया4समाचार’ (Media4samachar) की टीम ने उनसे सीधे संपर्क किया, तो उन्होंने बेहद शालीनता से मुस्कुराते हुए नए संस्थान के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा। हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया कि बहुत जल्द ही इस सस्पेंस से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा और उनके नए ठिकाने की आधिकारिक घोषणा उनकी एचआर टीम द्वारा एक या दो दिन में कर दी जाएगी।
कार्यभार संभाला, जल्द शुरू होगी राज्यों में ब्यूरो प्रमुखों की बंपर भर्तियां
भले ही संस्थान के नाम का खुलासा होना अभी बाकी हो, लेकिन अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक, चतुर्वेदी जी ने अपनी नई कोर टीम के साथ मिलकर संस्थान में बैठकों और कार्यभार का सिलसिला शुरू कर दिया है।
इस नए मंच को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान देने के लिए तैयारियां बेहद तेज हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही सभी राज्यों (States) में ब्यूरो प्रमुख (Bureau Chiefs), डेस्क इंचार्ज, रिपोर्टर्स और तकनीकी टीम के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां शुरू की जा रही हैं। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन और दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।
संपादकीय नीति और दिशा-निर्देशों की होगी पूरी जिम्मेदारी
एक अनुभवी, धारदार और सिद्धहस्त पत्रकार के रूप में अरविंद चतुर्वेदी को मीडिया जगत में उनके बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। नए संस्थान में न सिर्फ वह मुख्य चेहरा होंगे, बल्कि संस्थान की पूरी संपादकीय नीति (Editorial Policy) और दिशा-निर्देशों को तय करने का जिम्मा भी उन्हीं के मजबूत कंधों पर होगा।
नोएडा मीडिया गलियारे से लेकर लखनऊ तक, उनके इस नए सफर को लेकर मीडिया जगत में उत्सुकता और कयासों का बाजार बेहद गर्म है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि अरविंद चतुर्वेदी की कमान में आने वाला यह नया मीडिया वेंचर आखिर कौन सा हैं,कई लोग जानना चाहते हैं जिसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं
अरविन्द चतुर्वेदी हमेशा कुछ अलग और हट कर काम करने की कोशिश में विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री पर उनकी लिखी गई किताब ‘द रियल मोदी’ इसी की एक बानगी है। यह पुस्तक बड़े प्रकाशक Bloomsbury ने प्रकाशित किया है ।
अरविन्द की लिखी किताब ‘द रियल मोदी’ अब तक तीन भाषाओं में आ चुकी है।
अरविंद चतुर्वेदी भारतीय समाचार नेटवर्कों में एक जाना-माना और स्थापित नाम हैं। शीर्ष संपादकीय नेतृत्व भूमिकाओं में उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है:
- न्यूज इंडिया 24×7: बतौर प्रधान संपादक, उन्होंने इस राष्ट्रीय हिन्दी समाचार चैनल के संपूर्ण न्यूज़रूम संचालन, प्राइम-टाइम प्रोग्रामिंग और संपादकीय दिशा-निर्देश की कमान संभाली थी।
- इण्डिया डेली लाइव: यहाँ उन्होंने प्रबंध संपादक (Managing Editor) के रूप में दैनिक समाचार चक्रों, संपादकीय नीतियों और विशेष प्रसारणों का सफल संचालन किया।
- इण्डिया न्यूज: राष्ट्रीय नेटवर्क में उप प्रबंध संपादक (Deputy Managing Editor) रहते हुए उन्होंने प्राइम-टाइम समाचारों, बड़े पैमाने पर चुनावी कवरेज और बड़ी खोजी परियोजनाओं का कुशल प्रबंधन किया।
Media4samachar की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी जी को अग्रिम शुभकामनाएं बधाई



Users Today : 65
Users Yesterday : 256