Home » आवाजाही » सम्पादक सौरभ द्विवेदी से इंडियन एक्सपेस में जुड़े युवा पत्रकार आयुष प्रजापति

सम्पादक सौरभ द्विवेदी से इंडियन एक्सपेस में जुड़े युवा पत्रकार आयुष प्रजापति

46 Views

नई दिल्ली/नोएडा: डिजिटल मीडिया जगत के उभरते हुए युवा पत्रकार आयुष प्रजापति ने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के डिजिटल वेंचर ‘इंडियन एक्सप्रेस हिंदी’ (Express Hindi) को ज्वाइन किया है। इससे पहले आयुष इंडिया टुडे ग्रुप के मशहूर डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) में कार्यरत थे।

​आयुष ने इस बड़े बदलाव की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद भावुक और साहित्यिक पोस्ट साझा करते हुए दी है। उन्होंने अपनी इस नई शुरुआत और अब तक के सफर को एक खूबसूरत रूपक (Metaphor) के ज़रिए बयां किया।

​सौरभ द्विवेदी के प्रति जताया आभार

​अपनी पोस्ट में आयुष ने ‘द लल्लनटॉप’ के एडिटर-इन-चीफ सौरभ द्विवेदी को ‘माली’ की संज्ञा देते हुए उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा:

“अभी कॉलेज की देहरी से उतरा ही था कि एक रोज़, एक माली ने उस पर यक़ीन किया। साथ बढ़ने को कहा। तब, जब मिट्टी के भीतर से निकल रहा था। अंकुरण अभी बाकी था। खाद-पानी मिल रहा था… फिर भी माली ने हिस्से की ज़मीन बचाकर रखी।”

 

​उन्होंने आगे अपने पूर्व बॉस को धन्यवाद देते हुए लिखा— “अब इंडियन एक्सप्रेस हिंदी | Express hindi थैंक्यू फॉर एवरीथिंग saurabhtop | वन मैन वन बॉस।”

​महज़ 20 साल की उम्र में एक्सप्रेस का सफर

​आयुष ने अपनी पोस्ट में यह भी साझा किया कि वे महज़ 20 बसंत (20 वर्ष) के हैं और कॉलेज से निकलते ही उन्हें मीडिया जगत की मुख्यधारा में काम करने का मौका मिला। नए संस्थान ‘इंडियन एक्सप्रेस हिंदी’ में शामिल होने को लेकर उन्होंने लिखा:

“अब पहली बार नई मिट्टी में रोपा गया है। मिट्टी नई है। हवा ताज़ी। कोपलें नई हैं। आसपास खड़े पेड़ नए हैं और अनुभवी भी। धूप भी दूसरी है। पर भीतर थोड़ी-सी नमी है, थोड़ा डर है, बहुत-सी कृतज्ञता भी।”

 

​उन्होंने अपने भविष्य के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे जल्दबाज़ी में ‘पत्तियां या फल’ (तुरंत प्रसिद्धि) पाने के बजाय अपनी ‘जड़ों’ को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। वे इस नई ज़मीन पर तपने और पूरी प्रक्रिया से गुज़रकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

​डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता जगत के वरिष्ठों व उनके सहकर्मियों ने आयुष प्रजापति को ‘इंडियन एक्सप्रेस हिंदी’ में उनकी इस नई और महत्वपूर्ण पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology