मीडिया इंडस्ट्री में क्राइम रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। ‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय के लिए सीनियर न्यूज रिपोर्टर (क्राइम) (Senior News Reporter – Crime) पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार को कम से कम 5 वर्षों का रिपोर्टिंग अनुभव हो और क्राइम, पुलिस, कोर्ट तथा ब्रेकिंग न्यूज बीट की कवरेज में मजबूत पकड़ होनी चाहिए।
जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार के पास पत्रकारिता एवं जनसंचार (Journalism and Mass Communication) या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना वांछनीय है। साथ ही हिंदी पर मजबूत पकड़ और बेसिक इंग्लिश कम्युनिकेशन (Basic English Communication) स्किल्स भी जरूरी हैं।
उम्मीदवार को रिपोर्टिंग, इंटरव्यूइंग (Interviewing) और स्टोरीटेलिंग (Storytelling) में दक्ष होना चाहिए। इसके अलावा कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ लाइव रिपोर्टिंग (Live Reporting) करने की क्षमता भी अपेक्षित है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे (Resume) और पोर्टफोलियो (Portfolio) hr@punjabkesari.com और dev@punjabkesari.com पर भेज सकते हैं।



Users Today : 63
Users Yesterday : 256