न्यूज चैनल Republic TV ने अपनी Editorial टीम को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन नियुक्तियों के तहत Desk, Reporting, Anchoring समेत अन्य Editorial Roles के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
चयनित उम्मीदवारों की तैनाती नोएडा में की जाएगी। चैनल ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जिन्हें खबरों में गहरी रुचि हो और जो तेज रफ्तार न्यूजरूम के माहौल में सीखने, योगदान देने और अपने करियर में आगे बढ़ने का जज्बा रखते हों।
उम्मीदवारों में ये योग्यताएं जरूरी
Republic TV के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ होना जरूरी है। इसके साथ ही अच्छी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, तेजी से सीखने की क्षमता और तेज गति वाले कार्य वातावरण में खुद को ढालने की योग्यता भी अपेक्षित है।
ऐसे करें आवेदन
Editorial टीम का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवार अपना CV ईमेल के जरिए भेज सकते हैं:
chhavi.bhandari@republicworld.com
Location: Noida
Roles: Desk | Reporting | Anchoring | Other Editorial Roles



Users Today : 85
Users Yesterday : 256