Home » टीवी » सुदर्शन न्यूज चैनल के चेयरमैन डॉ.सुरेश चव्हाणके को मिली जान से मारने की धमकी,सऊदी से जुड़ा धमकीबाज का कनेक्शन

सुदर्शन न्यूज चैनल के चेयरमैन डॉ.सुरेश चव्हाणके को मिली जान से मारने की धमकी,सऊदी से जुड़ा धमकीबाज का कनेक्शन

79 Views

नोएडा: सुदर्शन न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और प्रखर पत्रकार डॉ. सुरेश चव्हाणके को ऑनलाइन माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए नोएडा पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर ली है।
​पुलिस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि धमकी देने वाला आरोपी वहीद खान है, जो वर्तमान में सऊदी अरब में स्थित है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए चेयरमैन सुरेश चव्हाणके को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। Media4samachar से बातचीत में चैनल के चेयरमैन ने जानकारी दी हैं

​नोएडा पुलिस का बयान:

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस धमकी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology