Home » आवाजाही » सीनियर न्यूज एंकर पलकी शर्मा मैनेजिंग एडिटर से इस्तीफा देने के बाद अब इस तरफ बढ़ाएगी नए कदम

सीनियर न्यूज एंकर पलकी शर्मा मैनेजिंग एडिटर से इस्तीफा देने के बाद अब इस तरफ बढ़ाएगी नए कदम

154 Views

सीनियर न्यूज एंकर और लोकप्रिय टीवी पत्रकार पलकी शर्मा के बारे में एक बड़ी खबर है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक, पलकी शर्मा एक बार फिर एंटरप्रिन्योरशिप की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं।

Media4samachar ने इस जानकारी के लिए पलकी शर्मा से संपर्क भी किया हैं

इस खबर के मुताबिक वह अपना मीडिया वेंचर शुरू कर सकती हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने पूंजी जुटाने की व्यवस्था कर ली है। बता दें कि पलकी शर्मा ने हाल ही में ‘फर्स्टपोस्ट’ (Firstpost) में मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि पलकी शर्मा पूर्व में भी एंटरप्रिन्योर रह चुकी हैं। वह वर्ष 2016 में एक डिजाइनर साड़ी ब्रैंड ‘Reyva’ ल़ॉन्च कर चुकी हैं। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) का जाना-माना चेहरा रहीं पलकी शर्मा वर्ष 2022 में इस प्लेटफॉर्म से इस्तीफा देकर बतौर मैनेजिंग एडिटर ‘नेटवर्क18’ (Network18) में शामिल हो गई थीं। वह 26 जनवरी 2023 से ‘फर्स्टपोस्ट’ पर अपना शो ‘Vantage’ चला रही थीं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology