Home » टीवी » सहारा मीडिया में अब्दुल माजिद निजामी बने नए मैनेजमेंट हेड: टीवी से लेकर प्रिंट में अब रहेंगे साइनिंग ऑथोरिटी

सहारा मीडिया में अब्दुल माजिद निजामी बने नए मैनेजमेंट हेड: टीवी से लेकर प्रिंट में अब रहेंगे साइनिंग ऑथोरिटी

66 Views

नोएडा (डेस्क): सहारा इंडिया परिवार के प्रबंधन ने सहारा मीडिया (प्रिंट एवं टीवी) के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव किया है। अब्दुल माजिद निज़ामी को नया एडमिनिस्ट्रेटिव हेड (प्रशासनिक प्रमुख) नामित किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रबंधन ने उन्हें मीडिया संस्थान के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (Signing Authority) भी बना दिया है। सहारा प्रबंधन ने Media4samachar से बातचीत में जानकारी दी हैं

सभी प्रमुख विभागों पर रहेगा नियंत्रण

​6 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब्दुल माजिद निज़ामी अब सहारा मीडिया के प्रिंट और टीवी दोनों वर्टिकल में प्रशासनिक कमान संभालेंगे। उनकी नई जिम्मेदारियों में निम्नलिखित विभाग शामिल रहेंगे:

  • HR और लीगल
  • अकाउंट्स और स्टोर
  • परचेज और सर्विस डिपार्टमेंट

वैधानिक दस्तावेजों के लिए रहेंगे अधिकृत

​आदेश में प्रमुखता से उल्लेख किया गया है कि अब्दुल माजिद निज़ामी अब संबंधित विभागों से जुड़े आवश्यक एचआर, लीगल और सभी वैधानिक (Statutory) दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत होंगे। वे अपने इन दायित्वों का निर्वहन सीधे माननीय प्रबंधन के निर्देशन और पर्यवेक्षण में करेंगे।

प्रशासनिक मजबूती की ओर कदम

​कॉर्पोरेट एचआर की ओर से ए. ए. जैदी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है। वर्तमान में नोएडा स्थित सहारा इंडिया मीडिया से संबद्ध निज़ामी की यह नियुक्ति संगठन के आंतरिक कामकाज और कानूनी प्रक्रियाओं को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology