Home » टीवी » ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज के नाम,27 करोड़ में डील हुई फाइनल

‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज के नाम,27 करोड़ में डील हुई फाइनल

72 Views

नमिता द्विवेदी-Media4samachar Desk Noida

आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर इंडस्ट्री में अभी से चर्चा तेज हो गई है। इस बार फिल्म के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने हासिल कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी भाषाओं के म्यूजिक राइट्स के लिए यह डील करीब 27 करोड़ रुपये में फाइनल हुई है। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट का म्यूजिक सारेगामा के पास था।

‘धुरंधर 2’ का म्यूजिक इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पहले पार्ट का साउंडट्रैक दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया था, जिसने 2025 में अपने नए और एक्सपेरिमेंटल अंदाज की वजह से अच्छी खासी पहचान बनाई थी।

पहले पार्ट के गानों में सबसे ज्यादा चर्चा बहरीन के रैपर फ्लिपराची के गाने “FA9LA” की हुई थी। यह गाना फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार की एंट्री के दौरान इस्तेमाल किया गया था और इसे ग्लोबल लेवल पर काफी लोकप्रियता मिली थी।

अब दर्शकों को ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology